श्री गंगानगर

1 अप्रेल से राजस्थान में हो गए ये बड़े बदलाव, पढ़ लें आपके काम की खबर

सीबीइओ पंकज जांगिड़ ने बताया कि प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय लागू हो गया। अब स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रहा है।

less than 1 minute read

नए वित्तीय वर्ष (1 अप्रेल 2025) की शुरुआत के अवसर पर व्यापारियों ने बही-खातों का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ नए बही खाते लगाए गए। कई प्रतिष्ठानों पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया और कई प्रतिष्ठानों पर शुभ मुहूर्त में व्यापारियों ने स्वयं की पूजा अर्चना कर नई बही खाते शुरू किए।

बदल गया स्कूलों का समय

सीबीइओ पंकज जांगिड़ ने बताया कि प्रदेशभर में 1 अप्रेल से सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय लागू हो गया। अब स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रहा है। मध्यावकाश सुबह 10:15 बजे से 10:40 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार 1 अप्रेल से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रही हैं। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। रविवार और सरकारी अवकाश के दिन ओपीडी सेवा केवल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

यह वीडियो भी देखें

अदालतों में 15 से बदलेगा समय

अपर लोक अभियोजक तिलकराज चुघ ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के निर्देशानुसार, 15 अप्रेल से 27 जून तक अदालतों का ग्रीष्मकालीन समय लागू होगा। इस दौरान अदालतों का संचालन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि अभी तक यह समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक था।

Also Read
View All

अगली खबर