श्री गंगानगर

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा, मंदिरों के दानपात्रों से हजारों रूपए की नकदी सहित चांदी का मुकुट व छत्र चोरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
मंदिरों के दानपात्रों से हजारों रूपए की नकदी सहित चांदी का मुकुट व छत्र चोरी
भगवान के घर को भी नहीं बख्शा, मंदिरों के दानपात्रों से हजारों रूपए की नकदी सहित चांदी का मुकुट व छत्र चोरी

श्रीगंगानगर.

शहर में जवाहरनगर थाना इलाके में रविवार रात दो अलग-अलग मंदिरों में घुसकर दानपात्रों से नकदी व मूर्ति के जेवर आदि चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। वहीं पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड बुलाकर जांच पड़ताल की तथा मौके से सबूत जुटाए।

जानकारी के अनुसार जवाहरनगर थाना इलाके में अग्रसेन नगर स्थित शिव मंदिर में सोमवार सुबह जब पुजारी पहुंचा तो वहां दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर जाकर देखा तो दानपात्रों के ताले टूटे पड़े थे। मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट व छत्र नहीं था। इस पर पुजारी की ओर से आसपास के लोगों का जानकारी दी गई। इस पर वहां लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचित किया गया।

इसी प्रकार जवाहरनगर सेक्टर तीन के राममंदिर में जब सुबह पुजारी पहुंचा तो गेट के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। मंदिर में लगे पांच दानपात्र के ताले टूटे हुए मिले। इनमें से अज्ञात व्यक्ति नकदी निकालकर ले गए। इन दानपात्रों में करीब चालीस हजार रुपए की नकदी बताई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और दोनों मंदिरों मे चोरी की वारदातों का मुआयना किया।

पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वॉयड को बुलाया तथा मौके से फिंगर प्रिंट आदि उठाए गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान मंदिर में चोरी करने आए अज्ञात व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस संबंध में कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

Published on:
05 Nov 2018 08:16 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद