
नशा छुड़ाओ और मियां की ढाणी को पहलवानों की ढाणी बनाओ
पुलिस जनसहभागिता शिविर लगाया
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी स्थित मियो की ढाणी में पुलिस जनसहभागिता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को कहा कि इलाके में नशा छुड़ाओ और मियों की ढाणी को पहलवानों की ढाणी बनाओ। सालों पहले यहां के पहलवान काफी प्रसिद्ध रहे हैं।
शिविर में सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित कहा कि ढाणी में पहले लोग पहलवानी करते थे, जिन्होंने ढाणी का नाम रोशन किया था लेकिन अब कुछ लोग नशे की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से कहा कि युवाओं को नशे की तरफ जाने से रोकें, जिससे उनका भविष्य सही हो। इस ढाणी के लोगों को नशा छुड़ाओ और ढाणी को पहलवानों की ढाणी बनाओ।
यहां वृद्ध पहलवान युवाओं को सिखाने के लिए तैयार है। पिछले दिनों पहलवानी के लिए एक व्यक्ति ने जमीन भी बता दी थी। जहां से गंदगी हटाकर अखाड़ा तैयार करो, जिससे युवा नशे से दूर होकर अपना भविष्य संवार सके। इस दौरान पुरानी आबादी थाना प्रभारी कुलदीप वालिया, ढाणी के प्रमुख लोग व पुलिस जाब्ता मौजूद था।
Updated on:
04 Nov 2018 11:12 pm
Published on:
04 Nov 2018 11:12 pm
