श्री गंगानगर

Video: अनूपगढ़ की खास खबरें एक क्लिक में

- नगरपालिका ने शुरू किया दुकानों को तोड़ना - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दे रही है संदेश - बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की लाश
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2017, 1:05 PM IST
anoopgarh latest news in one click
anoopgarh latest news in one click

संदिग्धवास्था में मिली एक व्यक्ति की लाश

अनूपगढ़

तहसील क्षेत्र के गांव 77 जीबी के एक खेत में संदिग्धवास्था में एक व्यक्ति की लाश मिली, व्यक्ति की जेब से मिले आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 77 जी बी के ग्रामीणों को सुरतगढ़ अनूपगढ़ सड़क पर 77 जीबी के बस स्टैंड के पास सड़क से 30 फीट दूरी पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी दिखी। ग्रामीणों ने तुरन्त इसकी जानकारी अनुपगढ़ पुलिस थाने में दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक तुलसी राम मौके पर पहुचकर मौका मुआयना किया।

पुलिस को मृतक की जेब की तलाशी लेने पर मृत व्यक्ति का आधार कार्ड मिला जिससे व्यक्ति की शिनाख्त कृष्ण चन्द 16 पी के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मृतक के रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी तथा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी रूम में रखवाया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

अनूपगढ़-सूरतगढ़ सड़क निर्माण के लिये हटाये अतिक्रमण

अनूपगढ़

अनूपगढ-सूरतगढ़ सड़क के निर्माण में बाधा बने अतिक्रमणों को हटाने का अभियान आज बुधवार को सुबह से ही शुरू कर दिया गया है। यह अभियान जनता ट्रैक यूनियन के वास स्थित मुख्य सड़क पर दक्षिण दिशा में बनी दुकानों को तोड़कर शुरू किया गया है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रथ्वीराज जाखड़ की देखरेख में शुरू किए गए। इस अभियान में आज बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों पर जे सी बी मशीन से भवनों को तोड़ा गया।

इस दौरान नगरपालिका के अमले के अलावा तमाशबीन लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नगरपालिका की इस कार्रवाई को देखकर उक्त रोड पर बैठे भवन आगे के मालिको ने अपने अतिक्रमण हटाने की करवाई शुरू कर दी। सड़क की चौड़ाई साढ़े 82 फीट होगी। इस सड़क पर बड़ी संख्या में अतिक्रमन टूटेंगे। नगरपालिका ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के साढ़े 82 फीट सड़क की मांग की थी जिस पर यह कार्रवाई की गई।

भारतीय सेना के जवानों की साइकिल यात्रा पहुंची अनूपगढ़

अनूपगढ़

भारतीय सेना ? द्वारा आयोजित साइकल यात्रा आज बुधवार सुबह अनुपगढ पहुंची।भारतीय सेना के जवानों ने बताया की यह साइकिल यात्रा बीकानेर से शुरू की गई। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र बालिका शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है।सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में जाएगी और लोगों को बालिका शिक्षा के लिए जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि आज हमारी बेटियां अंतरिक्ष तक पहुंच गई है। हमें अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ प्रोत्साहित भी करना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन