27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन से सवा सौ बसों का रूट प्रभावित

रोडवेज और प्राइवेट बस ऑपरेटरों को दस लाख रुपए का नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 12 Sep 2017, 5:41 PM IST

farmer demonstration effect on bus root

farmer demonstration effect on bus root

श्रीगंगानगर। सीकर किसान आंदोलन से इलाके में रोडवेज और प्राइवेट बसों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। इससे करीब सवा सौ से अधिक बसों की आवाजाही पर एकाएक असर पड़ा है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की २५ बसों की आवाजाही ठप हो गई है, वहीं प्राइवेट ऑपरेटरों ने अपनी बसों का रूट करीब डेढ़ सौ किमी बढ़ाकर गंतव्य स्थल पर पहुंचाया। इन दोंनो की बसों का रूट और स्थगित होने से करीब दस लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे तक बताया गया है।

Gallery: शारीरिक कलाबाजियां ऐसी कि देखने वाले रह जाएंगे दंग

श्रीगंगानगर आगार के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच बारह बसों की आवाजाही ठप हो गई है। सोमवार शाम को श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए रवाना हुई बसों को सरदारशहर तक सीमित कर दिया गया। वहीं जयपुर से जिन बसों को रवाना होना था, वहां एतिहात के तौर पर रोक दिया गया है। इधर, प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष सोनू अनेजा ने बताया कि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़, रायसिंहनगर, डबवाली, अबोहर, डबवाली से सीधे जयपुर के लिए जानी वाली बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Video: टोल वसूली के खिलाफ सड़कों पर उतरे नागरिक

उन्होंने बताया कि जयपुर से सीकर तक किसानों के चक्का जाम से बसों का संचालन नहीं हो पाया है। वहीं जयपुर से रवाना हुई बसों के लिए रूट बदला है। जयपुर से जोबनेर, नावां, कुमामन सिटी, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़ होते हुए हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में बसों की आवाजाही की गई है। यहां से कई बसों को जयपुर में अगले आदेश तक रोका गया है ताकि तोडफ़ोड़ की घटना नहीं हो।

Video: पूरे देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खुद भूखा है

श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ रूट पर बसों का संचालन ठप
श्रीगंगानगर से अनूपगढ़ रूट पर बसों की आवाजाही मंगलवार सुबह दस बजे के बाद एकाएक रोक दिया गया है। किसान संगठनों ने अनूपगढ़ में चक्का जाम कर दिया है। एेसे में रोडवेज के श्रीगंगानगर आगार और अनूपगढ़ आगार की करीब ४५ बसों की आवाजाही रोक दी है। श्रीगंगानगर आगार के मुख्य प्रबंधक शर्मा का कहना था कि श्रीगंगानगर से अनूपगढ़ रूट पर करीब २२ बसों का संचालन नियमित होता है, चक्का जाम को देखते हुए एकाएक संचालन को रोकना पड़ रहा है।

Video: पांच लाख कार्यकर्ता को जोडऩे का आह्वान

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग