श्री गंगानगर

Video: नहाते समय गिरने से युवक को दिखाई देना बंद

परिजनों तथा चिकित्सकों ने जताई गैंस गीजर से हुई घटना
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 2:27 PM IST
boy fell down in bathroom
boy fell down in bathroom

अनूपगढ़। शहर के वार्ड नम्बर 14 में एक युवक की नहाते समय स्नानघर में गिरने से आंखों की रोशनी चली गई, जिसे इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 14 निवासी मनोज अपने घर में नहाने के लिए स्नानघर में घुसा तो कुछ देर बाद उसके चीख से गिरने की आवाज सुनाई देने पर उसके घर वालों ने स्नानघर का दरवाजा तोड़ कर मनोज को बाहर निकाला।

जब मनोज को स्नानघर से बाहर निकाला तो उसे दिखना बन्द हो गया था। परिजनों ने तुरन्त मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मनोज के परिजनों ने बताया कि उनके स्नानघर में गैंस गीजर लगा हुआ है तथा स्नानघर में ही सिलेंडर पड़ा है। परिजनों ने आंशका जताते हुए चिकित्सकों को बताया की गैंस गीजर के दुष्प्रभाव से मनोज की यह हालात हुई है।

चिकित्सकों ने स्थिति को समझते हुए मनोज की गहनता से जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि मनोज को दिखाई नही दे रहा है उन्हीने भी गैंस गीजर से निकलने वाली गैंस से यह घटना होने संभावना जताई है। चिकित्सकों ने बताया कि मनोज के गिरने से सिर में कोई अंदरूनी चोट भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मनोज को बीकानेर रैफर किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान