श्री गंगानगर

Video: खांसी-जुकाम के रोगी बढ़े, मिले पौने सात हजार रोगी

- पिछले सप्ताह में मिले पौने सात हजार रोगी - सर्वाधिक रोगी अनूपगढ़ में
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 3:46 PM IST
cold and cough patient increase in sriganganagar
cold and cough patient increase in sriganganagar

श्रीगंगानगर. जिले में इन दिनों खांसी-जुकाम के रोगी बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के हालात देखे तो जिले में पिछले एक सप्ताह में ही करीब पौने सात हजार से ज्यादा खांसी जुकाम के रोगी मिल चुके हैं। यह पूरे वर्ष में मिले रोगियों की औसत के मुकाबले पिछले सप्ताह ज्यादा रहा है। इन दिनों में मौसम में आ रहे बदलाव के कारण लगभग हर घर में इस रोग के रोगी मिलना सामान्य है। इसी का परिणाम है कि जिले में इनकी संख्या पूरे वर्ष में मिले रोगियों के मुकाबले इस सप्ताह में अधिक है। पिछले सप्ताह की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा रोगी अनूपगढ़ ब्लॉक में मिले। यहां1642 रोगी मिले जबकि सबसे कम 94 रोगी घड़साना में मिले।

इसके साथ ही पदमपुर में भी 1174 रोगी खांसी-जुकाम से संबंधित मिले हैं। यदि पूरे वर्ष में मिले रोगियों का आंकड़ा देखें तो वर्ष 2017 में अब तक दो लाख 50 हजार रोगी श्वसन रोग से संबंधित मिले हैं। इसमें अधिकतम खांसी जुकाम के रोगी हैं। इन ढाई लाख रोगियों का औसत निकालने पर प्रति सप्ताह करीब 5102 रोगी सामने आने की जानकारी मिली। यह पूरे वर्ष की औसत रही जबकि पिछले एक सप्ताह के आंकड़े देखे तो इस अकेले सप्ताह में ही 6800 से अधिक रोगी खांसी जुकाम के सामने आ गए हैं।

पिछले सप्ताह में ये रही रोगियों की संख्या

अनूपगढ़-1642 - घड़साना-94 - पदमपुर-1174 - श्रीकरणपुर-602 - रायसिंहनगर-129 - सादुलशहर-1345 - श्रीगंगानगर ग्रामीण-823 - सूरतगढ़-277 - शहरी क्षेत्र में-733 - निजी संस्थानों में-15 - कुल रोगी-6819

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान