श्री गंगानगर

Video: …कहीं कट ना जाए ‘विद्युत कनेक्शन’

श्रीकरणपुर विद्युत विभाग पर बढ़ा बकाया का भार, बिल नहीं भरने पर एक सप्ताह में कटे सवा सौ कनेक्शन, अधिकारियों ने बैठक लेकर दिए निर्देश
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 4:52 PM IST
expensive bills of electricity
expensive bills of electricity

श्रीकरणपुर. विद्युत विभाग पर बकाया का भार इतना बढ़ गया है कि अब बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि बिल नहीं भरने पर बीते एक सप्ताह के दौरान कस्बे में करीब सवा सौ विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल सिंगल ने शुक्रवार को एईएन पुष्पिद्र सिंह व जेईएन अनिरुद्धपाल सिंह सहित लाइनमैन व अन्य कार्मिकों की बैठक लेकर बकाया राशि की वसूली शीघ्र करने के लिए पाबंद किया।

करीब दो करोड़ की लेनदारी! विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) अजय गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं पर अब तक करीब दो करोड़ ५ लाख रुपए बकाया हैं। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में अप्रेल से अक्टूबर तक १७ लाख ६४ हजार रुपए के बिल बकाया होने पर १८९ कनेक्शन काटे गए। वहीं नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में लगभग साढ़े सात लाख रुपए की बकाया राशि होने पर करीब सवा सौ कनेक्शन काटे गए हैं।

सूचना दिए बगैर ही काट दिया कनेक्शन विभागीय कार्रवाई का शिकार हुए लोगों का कहना है कि विद्युत संबंध विच्छेद करने से पहले उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। एक्सईएन अनिल सिंगल ने बताया कि पिछला बिल नहीं भरने पर संबंधित लाइनमैन उपभोक्ता को सूचना देता है। वहीं, बिल पर छपी चेतावनी के मुताबिक निर्धारित तिथि तक बिल नहीं भरने पर १५ दिन बाद विद्युत संबंध विच्छेद किया जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए लोगों को सूचना दी जाती है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान