श्री गंगानगर

Video: घरेलू सिलेण्डर से गैस रिसाव के बाद कमरे में लगी आग

दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर था पूरा परिवार
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 1:29 PM IST
fire in house
fire in house

केसरीसिंहपुर निकटवर्ती गांव 8 एस के घर में बुधवार को कमरे में रखे गैस सिलेण्डर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कमरे में रखा घरेलू सामान, बिस्तर, चारपाई, कपड़े व नकद रुपए आग की चपेट में आने से जल कर स्वाह हो गए। परिजनों को आग लगने का पता उस समय लगा जब घर की एक महिला ने चाय बनाने के लिए कमरे को खोला। घटना के समय परिजन गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर के मालिक श्योपतराम ने बताया कि पूरा परिवार गांव में ही एक मकान के निर्माण में दिहाड़ी पर गए हुए थे।

पीछे से उसकी पत्नी सरोज चाय बनाने के लिए आई तो उसने घर में से निकल रहे धूंए व आग की लपटों को देखकर व जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी व पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की। गांव के कुछ युवाओं ने हिम्मत का परिचय देते हुए जलते हुए सिलेण्डर को कमरे से बाहर निकाला व उस पर पानी मिटटी डालकर आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक कमरे रखे बिस्तर, चारपाई व घरेलू सामान जल कर राख हो गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पटवारी शलेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट तैयार की व अधिकारियों को अवगत करवाया। एक ही कमरे में रहता है परिवार मकान मालिक श्योपत राम ने बताया कि जिस कमरे में आगजनी हुई है। सारा परिवार उसी एक ही कमरे में रहता है। गनीमत यह रही की घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। कमरे में किसी के नहीं होने से जान का नुकसान नहीं हुआ। उसने रूंधे हुए गले से बताया कि जाड़े के मौसम में घरेलू सामान आगजनी की चपेट में आने से परिवार केे लिए संकट खड़ा हो गया है। उल्लेखनीय है कि श्योपतराम गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान