श्री गंगानगर

Video: युवतियों ने दिखाई हिम्मत, मनचले अधेड़ को किया काबू

महिलाओं ने कानूनी कार्रवाई से किया मना
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 3:51 PM IST
molestation with girl in anoopgarh
molestation with girl in anoopgarh

अनूपगढ़। सूरतगढ से चलकर अनूपगढ़ आने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक मनचले अधेड़ को पकड़ कर युवतियों तथा महिलाओं ने पकड़ कर रेलवे पुलिस के हवाले किया है। मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ से चलकर अनूपगढ़ आने वाली ट्रेन में सरूपसर से एक व्यक्ति अनूपगढ़ के लिए रवाना हुआ। रामसिंहपुर के पास उस व्यक्ति ने अपने सीट के सामने बैठी महिलाओं तथा युवतियों के फ़ोटो खींचने शुरू कर दिए। सामने बैठी युवती को अधेड़ पर शक हो गया यह बात उसने पास बैठी महिला को बताई।

महिला ने जब उस व्यक्ति से उसका मोबाइल ले कर देखना चाहा तो उसने मोबाइल देने से मना करते हुए मोबाइल की स्क्रीन तोड़ दी तथा मोबाइल को खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास किया। तभी पास बैठी एक अन्य महिला सवारी ने उसके मोबाइल को काबू कर लिया। इस बीच व्यक्ति ने वहां से भागने का प्रयास किया तो अन्य सवारियों ने उसे काबू कर अनूपगढ़ स्टेशन पहुंचने पर उसे आर पी एफ चौकी के जवानों को सुपुर्द किया।

आर पी एफ के पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम निवासी वार्ड नम्बर 6 प्रेमनगर अनूपगढ़ हाल वार्ड नम्बर 15 जैतसर बताया।आर पी एफ के कांस्टेबल भगत सिंह तथा हेड कांस्टेबल राधेश्याम स्वामी ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए सलामत मसीह से उसका मोबाइल तथा उसके दस्तावेज जब्त कर उसके मोबाइल के मेमोरी कार्ड खंगाला तो उसमें उन युवतियों के कई फ़ोटो मिले। पुलिस ने मोबाइल कार्ड आधार कार्ड तथा राशन कार्ड लेकर जी आर पी एफ को सूचना दे दी।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट