श्री गंगानगर

Video: टोल वसूली के खिलाफ सड़कों पर उतरे नागरिक

सूरतगढ़ हनुमानगढ़ फोरलेन रोड जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद वाहन चालकों से टोल वसूला जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2017, 4:23 PM IST
people against toll fine
people against toll fine

सूरतगढ़(श्रीगंगानगर). सूरतगढ़-हनुमानगढ़ फोरलेन सडक़ के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद टोल वसूली के खिलाफ गठित टोल हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले नागरिकों ने मंगलवार को टोल बूथ पर रोष प्रदर्शन कर धरना लगाया। धरने की वजह से टोल बूथ से वाहनों से टोल वसूलने की कार्रवाई भी बंद रही। टोल हटाओ संघर्ष समिति के संयोजक राधेश्याम उपाध्याय के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वाहनों के माध्यम से मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे सूरतगढ़ हनुमानगढ़ फोरलेन सडक़ पर टोल बूथ पर एकत्रित हुए।

यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सभा की। इस अवसर पर समिति संयोजक राधेश्याम उपाध्याय, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बलराम वर्मा, एटा सिंगरासर माइनर संघर्ष समिति संयोजक राकेश बिश्नोई, अमित कडवासरा, सहदेव जोशी आदि ने विचार रखे। वार्ता के लिए पहुंचे अधिकारी टोल बूथ पर धरने की सूचना मिलने पर बाद एसडीएम सीता शर्मा, डीएसपी ओनाड सिंह, कार्यवाहक तहसीलदार विनोद कुमार, राजस्थान राज्य सडक़ विकास एवं निर्माण विभाग के परियोजना डायरेक्टर बीएस स्वामी आदि पहुंचे।

आंदोलनकारियों ने अधिकारियों से कहा कि जब सडक़ क्षतिग्रस्त है तो टोल कैसे वसूला जा सकता है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जबतक सडक़ की मरम्मत नहीं होती जबतक किसी भी कीमत पर टोल नहीं दिया जाएगा। एडीएम चांदमल वर्मा भी आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंच गए। दो पक्षो मे सहमति बनी कि इस समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियो की बुधवार दोपहर तीन बजे एसडीएम कार्यालय मे बैठक होगी।

इसके बाद आंदोलनकारियो ने धरना उठा लिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात टोल बूथ के घेराव की सूचना के मद्देनजर सिटी थानाधिकारी नारायण सिंह भाटी, सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार व राजियासर पुलिस थानाधिकारी गणेशाराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल टोल बूूथ पर तैनात रहा।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन