27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों का किया सम्मान

भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानन्द शाखा के तत्वावधान में मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानन्द
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Sep 2017, 7:47 AM IST

respect of school teacher

शिक्षकों का किया सम्मान

श्रीगंगानगर.

भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानन्द शाखा के तत्वावधान में मटका चौक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानन्द के शिकागो में ऐतिहासिक उद्बोधन की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरु वन्दन-छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं जिला साक्षरता अधिकारी मनोहरलाल चावला थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बलविन्द्र कौर ने की।


स्वागताध्यक्ष रवि दत्त लीला तथा कार्यक्रम संयोजक दीपक जैन और सह संयोजक संजीव गर्ग थे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के दस शिक्षकों सुरेन्द्र सुन्दरम्, लक्ष्मी देवी शर्मा, डॉ. धारा सिंह गोस्वामी, अजय मेहता, राजरानी, रुक्मिणी सिंह, गिरिजा कुमारी यादव, चम्पालाल गुप्त, डॉ. आशालता भटनागर, इन्दुभूषण चावला तथा चार छात्राओं सविता, पूजा शर्मा, राधा पासवान और नैनम टाक को सम्मानित किया गया। रविन्द्र दत्त लीला ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने सर्व समभाव और जन सेवा का जो मंत्र फूंका, उसे यदि सभी संकल्प कर लें तो दुनिया के आधे कष्ट समाप्त हो जाएंगे।


मुख्य अतिथि मनोहरलाल चावला ने कहा कि गुरु वन्दन-छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। नरेश चमडिय़ा ने भी संबोधित किया। दीपक जैन ने आभार जताया। कार्यक्रम में सुरेश खेमका, संरक्षक नरेश चमडिय़ा, मार्गदर्शक विजय गर्ग, हेमन्त नागौरी, सचिव धीरज लीला, कोषाध्यक्ष रिकेश गुप्ता, सह सचिव अंकित गुप्ता, अतुल अग्रवाल, राकेश सिंगल, रामसिंह सोडा, भानीराम जैन, घनश्याम जालान, लोकेश गुप्ता, नरेश अग्रवाल, पवन खारीवाल, राधेश्याम अग्रवाल, पुरुषोत्तम खेमका का सहयोग रहा।


रोटरी क्लब के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ.सत्यव्रत वर्मा और विशिष्ट अतिथि बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी थे। कार्यक्रम में आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें गंगानगर पब्लिक स्कूल की जसकंवल कौर को सीबीएसई की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत सम्मानित होने पर उनका सम्मान किया गया।

इसके अलावा गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के प्रचार्य मनप्रीतसिंह विग, बिहाणी स्कूल के अभिमन्युसिंह यादव और पूजा वासन, खालसा स्कूल की गुरवंत कौर, श्री सनातनधर्म बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के धर्मेंद्र खत्री, भोपालवाला आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के भुवनेश धींगड़ा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती के ओमप्रकाश सुथार को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर सम्मानित किया गया। डॉ.स्वाति बंसल ने व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि डॉ.वर्मा, अध्यक्ष डॉ.संदीप चौहान, डॉ.अशोक गर्ग, डॉ.हर्षवद्र्धन और डॉ. गुंजन खुंगर ने संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग