27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल तक जमा हो सकेंगे एनएमएमएस के आवेदन

राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना नेशनल मींस कम मेरिट (एनएमएमएस) के लिए आवेदन 13 सितम्बर को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 12 Sep 2017, 7:13 AM IST

NMMS scholarship form

कल तक जमा हो सकेंगे एनएमएमएस के आवेदन

श्रीगंगानगर.

राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना नेशनल मींस कम मेरिट (एनएमएमएस) के लिए आवेदन 13 सितम्बर को शाम पांच बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज) में जमा करवाए जा सकते हैं। ये सिर्फ ऑफलाइन ही जमा करवाए जा सकेंगे। चयनित छात्र-छात्राओं को नौंवीं से बारहवीं कक्षा तक छात्रवृत्ति मिलेगी। उधर, इसी योजना में पिछले चार सालों में चयनित विद्यार्थियों के लिए क्लेम सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। दोनों तिथियों के घालमेल के चलते जिले में सोमवार तक महज 400 विद्यार्थियों ने इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया था। वहीं पिछले वर्ष 1800 से अधिक आवेदन हुए थे।


छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ऑफलाइन
छात्रवृत्ति के लिए सिर्फ ऑफलाइन आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं। आवेदन 13 सितम्बर तक हर हाल में मल्टीपर्पज स्कूल में एनएमएमएस प्रकोष्ठ में पहुंचने जरूरी हैं।

क्लेम फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार
पिछले चार वर्षों में जिन विद्यार्थियों का चयन इस योजना में हुआ है उनके क्लेम (दावे) सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों का नाम पोर्टल पर शो नहीं हो रहा है। वे स्कूल एड करवाकर जिला शिक्षा अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करें।


ऐसे हो सकेगा ऑनलाइन आवेदन
सर्वप्रथम विद्यार्थी का रजिस्टे्रशन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर करवाना है। इस पर विद्यार्थी को एक एप्लीकेशन आईडी जारी होगी।


विद्यालय एनएसपी पोर्टल पर लॉग इन कर विद्यार्थी का क्लेम फॉर्म एप्लाई कर वेरीफाई करेंगे। इसके लिए विद्यार्थी का यूडाइस कोड विद्यालय की यूजर आईडी है।
विद्यालय ऑनलाइन क्लेम फॉर्म की हार्ड कॉपी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएगा। इसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर है।

भ्रम के चलते कम आए आवेदन
विद्यार्थियों और शिक्षकों में आवेदन और क्लेम दावे की तिथियों में भ्रम के चलते जिले में इस बार काफी कम विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन किया है। वंचित विद्यार्थी 13 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।
भूपेश शर्मा,
एनएमएमएस प्रकोष्ठ प्रभारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज), श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग