श्री गंगानगर

Video डिप्पो पर गेंहू खत्म उपभोक्ता परेशान, तीन माह से नही मिल रहा है कैरोसीन

राशन नही मिलने पर उपभोक्ताओ ने डीलर के खिलाफ रोष प्रकट किया।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2017, 12:03 PM IST
rajiyasar ration depot
rajiyasar ration depot

राजियासर (श्रीगंगानगर) यहां की उचित मुल्य की दूकान आज बन्द होने और राशन नही मिलने पर उपभोक्ताओ ने डीलर के खिलाफ रोष प्रकट किया। ग्रामीण, भगवानाराम, दलिप, धर्मपाल, पार्वती, अस्मा, राकेश कुमार, सुनिल मदन स्वामी, अलीशेर आदि ने बताया की डीलर द्वारा दो तीन पुर्व मात्र एक ही दिन गेंहू वितरण की व उसके बाद डिप्पो बन्द कर दिया गया है।

लोगो द्वारा बार बार पुछने पर बताया की गेंहू वितरण हो चूकी है। बाकी लोगो को मंगलवार को दी जावेगी। ऐसी दशा में दो दिन के इंतजार के बाद उपभोक्ता आज पुन:डिप्पो पहूंचे तो दूकान बन्द मिली तो दुर दराज हिन्दोर, पीपासर व चक ढाणीयो के लोगो को परेशानी हुई वही राशन नही मिलने पर निराश लोटना पड़ा।

ग्रामीणो का आरोप है डीलर की अनियमितता के चलते यह दो तीन बार निलम्बित हो चूका है। लेकिन फिर भी लोगो को राशन समय पर वितरित नही कर रहा है। तीन माह से कैरोसीन नही मिला-ग्रामीणो ने बताया की राजियासर के उचित मुल्य की दूकान पर राशन उपभोक्ताओ को तीन - तीन माह से केरोसीन वितरण नही हुआ है। ऐसे में लोगो को परेशानी हो रही है।

वहीं दर्जनो लोगो के राशन कार्ड की गेंहू लम्बे समय से अटकी पड़ी है। वहीं डीलर पवन कुमार सहारण ने बताया कि दो तीन पुर्व मात्र 55 क्विंटल गेहूं आई थी वह लोगो को वितरित कर दी ऐसे में कई लोग वंचित रह गए। वंचित लोगो को गेहूं आने पर शुक्रवार को वितरण कर दी जावेगी।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन