27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सुधारेंगे अस्पतालों की सेहत

राजकीय चिकित्सालय सहित जिले के सीएचसी व पीएचसी सहित उपकेन्द्रों पर संसाधनों, स्टाफ सहित अन्य कमियों को पत्रिका ने अभियान चलाकर उजागर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 18 Sep 2017, 9:47 PM IST

demo pic

demo pic


श्रीगंगानगर.

राजकीय चिकित्सालय सहित जिले के सीएचसी व पीएचसी सहित उपकेन्द्रों पर संसाधनों, स्टाफ सहित अन्य कमियों को पत्रिका ने अभियान चलाकर उजागर किया। इस पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अब अस्पतालों की सेहत सुधारने के लिए ठोस प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

जनप्रतिनिधियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पत्रिका की ओर से सेहत सुधारो अभियान में चिकित्सालयों की कई कमियां व अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। जनप्रतिनिधियों ने माना है कि हर जगह कुछ ना कुछ कमियां है। कहीं संसाधनों का अभाव है तो, किसी जगह पर स्टाफ की कमी चल रही है। उनको दूर करने के लिए राज्य सरकार व चिकित्सा मंत्री से व्यक्तिगत मिला जाएगा और अपने-अपने इलाके के चिकित्सालयों में कमियां को दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं जनप्रतिनिधियों की ओर से चिकित्सा विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों को सभी चिकित्सालयों में व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिससे वहां आने वाले मरीजों को पूरा लाभ मिल सके और उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य चिकित्सालयों में स्वीकृत पदों के अनुसार चिकित्सकों को लगाने के लिए चिकित्सा मंत्री से मिला जाएगा।


इनका कहना है

- मैं समय-समय पर अस्पताल की बैठकों में भाग लेती हूं। वहां जो कमियां है। उनको पूरा कराने के लिए चिकित्सा मंत्री से मिला जाएगा। जिसमें चिकित्सकों के रिक्त पद भरने व अस्पताल को मशीन व भवन आदि उपलब्ध कराने के लिए बात की जाएगी, जिससे मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो।
कामिनी जिंदल, विधायक श्रीगंगानगर

- अस्पतालों में कई कमियां हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और चिकित्सालयों में संसाधनों, चिकित्सकों व स्टाफ की पूर्ति करने के लिए शीघ्र ही चिकित्सामंत्री से मिलकर अवगत कराया जाएगा। चिकित्सालयों में कमियों को लेकर पत्र तैयार किया है। सभी समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
सोनादेवी बावरी, विधायक रायसिंहनगर।

- अस्पतालों में कमियां हैं और वहां चिकित्सकों का अभाव है। इसके लिए पहले भी कई प्रयास हुए हैं और अब चिकित्सा मंत्री व सीएम से मिलकर इलाके के अस्पतालों में कमियों को दूर किया जाएगा। यहां चिकित्सकों को सभी पद भरने की मांग की जाएगी।
शिमला बावरी, विधायक अनूपगढ़।

- चिकित्सालयों में चिकित्सकों की कमी चल रही है। इस संबंध में शीघ्र ही चिकित्सा मंत्री से मिलकर इलाके की सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सक लगवाए जाएंगे। इसके अलावा इलाके के लिए एक नई १०८ एम्बुलेंस भी मांगी है, जिसके आने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
गुरजंट सिंह, विधायक सादुलशहर।

- जिले की सीएचसी व पीएचसी सहित उपकेन्द्रों पर जो कमियां सामने आई हैं। उनको दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दवाओं की कोई कमी नहीं है। जहां संसाधन खराब है उनको सही कराने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. नरेश बंसल, सीएमएचओ श्रीगंगानगर।

- राजकीय चिकित्सालय में जो कमियां हैं, उनको तत्काल दूर किया जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है। मातृ एवं शिशु केन्द्र के लिए ५० अतिरिक्त बेड़ का भवन व संसाधन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. सुनीता सरदाना, पीएमओ राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर।

इनका कहना है

सर्जन व महिला रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से इलाके लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल एक डॉक्टर दम्पती को शीघ्र ही यहां लाने का प्रयास है। इसके अलावा चिकित्सालय में संसाधनों व मशीनों आदि की को लेकर भी चिकित्सा मंत्री को अवगत कराया जाएगा।
-सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, खान राज्य मंत्री एवं विधायक करणपुर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग