2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलीगुड़ी में हाथी ने 7 घंटे तक मचाया उत्पात, 40 घर तोड़े

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार को एक नाराज हाथी ने सात घंटे तक जमकर कोहराम मचाया। हाथी सिलीगुड़ी के बैकुंठपुर गांव में घुस आया और 40 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया। 

less than 1 minute read
Google source verification
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार को एक नाराज हाथी ने सात घंटे तक जमकर कोहराम मचाया। हाथी सिलीगुड़ी के बैकुंठपुर गांव में घुस आया और 40 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इस हाथी को सबसे पहले देबग्राम में देखा गया जिसके बाद डर के मारे लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे।

सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल की और भगाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान हाथी घरों को रौंदता हुआ निकल गया। हाथी के आतंक से ग्रामीण अब भी सहमे हुए हैं।