27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में बुखार का प्रकोप, अब तक 20 की मौत

बरेली जिले में बुखार का प्रकोप है। अब तक यहां वायरल फीवर से बीस लोगों की मौत हो चुकी है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Sep 2016, 7:22 PM IST

Viral Fever

Viral Fever

बरेली।
जानलेवा बुखार जिले में कहर ढ़ाह रहा है। बीमारी की रोकथाम नहीं हो पा रही है, रविवार को शाही इलाके में तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शाही इलाके में बुखार से मरने वालों की संख्या छह हो गई है, जबकि जिले में ये आंकड़ा 20 मौतों का है। वहीं अभी कई मरीज बुखार की चपेट में हैं। जिला अस्पताल में भी बुखार से पीड़ित तमाम बच्चे भर्ती हुए हैं।


Viral Fever

मलेरिया और वायरल फीवर का प्रकोप

कस्बा शाही के मोहल्ला गांधी नगर के रहने वाले अर्जुन सागर की 14 साल की बेटी गुड़िया की बुखार से मौत हो गयी। गुड़िया का इलाज कस्बे में ही चल रहा था। गुड़िया ने रविवार को दम तोड़ दिया। शाही के गांव मक्ड़ीखोय की रहने वाली 19 साल की तेजश्री की भी बुखार से मौत हो गयी। ज्वालापुर गांव के 13 साल के प्रेमपाल की भी तेज बुखार से मौत हो गयी। प्रेमपाल का इलाज फतेहगंज पश्चिमी में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा था। इसके साथ ही तमाम लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस समय जिले में मलेरिया और वायरल फीवर फैला हुआ है।




तीन मरीजों में हुई है डेंगू की पुष्टि

बरेली में डेंगू के भी तीन मरीज मिल चुके हैं जिनमें से दो मरीज बरेली के हैं। जबकि एक मरीज शाजहांपुर का है। हालांकि तीनों मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं।