श्री गंगानगर

इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती, पति को छोड़कर भागी; युवक ने शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाए संबंध, प्रेमी फरार

Sri Ganganagar News: महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने विवाह का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 11:39 AM IST
CG Crime News: किडनैप नाबालिक की तलाश में दो राज्यों में छापे, बलात्कार की भी हुई पुष्टि...

Sri Ganganagar News: अबोहर। उपमंडल के गांव थाना खुईयासर्वर में 31 वर्षीय एक महिला ने 23 वर्षीय युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। यह मामला श्रीगंगानगर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती के बाद यौन शोषण में बदलने से जुड़ा है।

पीड़िता श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में विवाहित थी। कुछ वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर अबोहर आ गई थी। यहां श्रीगंगानगर में काम करते हुए उसकी इंस्टाग्राम पर पंचकोसी निवासी अरविंद भाटीवाल से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला ने आरोप लगाया कि अरविंद ने उसे विवाह का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज किया और महिला की मेडिकल जांच भी करवाई। थाना नंबर दो की प्रभारी प्रोमिला ने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवक की तलाश जारी है।

Updated on:
13 Feb 2025, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All