श्री गंगानगर

Rajasthan: अवैध शराब बिक्री का वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, बंधक बनाकर 7-8 लोगों ने जमकर पीटा

पीड़ित ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा संबंधित ठेके का शटर पहले से ही सीज किया गया था, इसके बावजूद ठेके की दीवार में पाइप लगाकर अंदर से शराब की आपूर्ति की जा रही थी।
less than 1 minute read
illegal liquor sales
फाइल फोटो-पत्रिका

श्रीगंगानगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर ड्राई डे घोषित होने के बावजूद अवैध रूप से शराब बेचे जाने का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब ठेके से जुड़े लोगों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और वीडियो समेत पूरा डाटा डिलीट कर दिया।

सदर थाना पुलिस के अनुसार शांतिनगर गली नंबर-2 निवासी रोबिन अग्रवाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। रोबिन ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े चार बजे वह सूरतगढ़ रोड स्थित नई धानमंडी गेट के सामने से गुजर रहा था। वहां एक शराब ठेके पर ड्राई डे के बावजूद खुलेआम शराब बेची जा रही थी।

पाइप लगाकार शराब की बिक्री

बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा संबंधित ठेके का शटर पहले से ही सीज किया गया था, लेकिन इसके बावजूद ठेके की दीवार में स्थायी पाइप लगाकर अंदर से शराब की आपूर्ति की जा रही थी। जब रोबिन ने इस पूरी अवैध गतिविधि का वीडियो बनाना शुरू किया, तो पास ही स्थित एक दुकान का शटर अचानक खुला और सात-आठ लोग बाहर निकल आए।

मोबाइल से जबरन वीडियो किया डिलीट

आरोप है कि इन लोगों ने रोबिन को पकड़कर उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से जमकर मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसमें मौजूद वीडियो व अन्य डाटा को जबरन डिलीट कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा और किसी को सूचना देने से रोके रखा।

पुलिस जांच में जुटी

सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
29 Jan 2026 06:12 pm
Published on:
29 Jan 2026 06:11 pm
Also Read
View All
Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला

World Mental Health Day: श्रीगंगानगर में रोज 200 से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंच रहे अस्पताल, जाने पीछे की वजह