राज्य

‘संस्कारी’ बाबूजी आलोक नाथ का बेटा निकाला ‘असंस्कारी’, इस शर्मनाक हरकत के लिए पुलिस ने किया अरेस्ट

पुलिस ने शराब पीकर कार चलाने के आरोप में जुर्माना भरवाकर शिवांग को छोड़ दिया है। ड्राइविंग लाइसेंस ना होने के चलते उनकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शिवांग को बाद में अदालत में भी हाजिर होना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2016, 4:04 PM IST
alok nath son arrested
alok nath son arrested

जाने-माने अभिनेता आलोक नाथ के बेटे शिवांग नाथ को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिनेता के बेटे शिवांग नाथ के साथ उनके तीन दोस्त थे, जिसमें से दो महिला मित्र थीं।

पुलिस के मुताबिक़ शिवांग सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने शिवांग से जब गाडी रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और उपनगर बांद्रा के सीवी रोड़ पर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें सांताक्रूज पुलिस थाने ले गई।

पुलिस ने बताया कि जब शिवांग को पकड़ा गया, उस वक्त वह नशे की हालत में था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि उनकी महिला मित्रों ने पुलिस से यह कहकर उलझने का प्रयास किया, कि वह लोग कार चला रही थीं।

पुलिस ने शराब पीकर कार चलाने के आरोप में जुर्माना भरवाकर शिवांग को छोड़ दिया है। ड्राइविंग लाइसेंस ना होने के चलते उनकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शिवांग को बाद में अदालत में भी हाजिर होना होगा।

गौरतलब है कि आलोक नाथ हिन्दी फिल्मों और टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उन्होंने सूरज बड़जात्या की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में भाग्यश्री के पिता का किरदार निभाया था।

Published on: