25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / अब तक सिर्फ 5 फीसदी ही खरीद

अब तक सिर्फ 5 फीसदी ही खरीद

 28 केन्द्रों पर 25 मार्च से शुरू हुई खरीद, लक्ष्य पूरा होने के आसार नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shahdol online

•

Updated: 1 May 2016, 1:04 PM IST

umariya news

mandi

उमरिया. सूखा ग्रस्त जिले का हाल इस साल 28 उपार्जन केन्द्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। अब तक एक माह के भीतर महज 11 हजार 831 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। इस दौरान खास बात यह भी है कि अभी तक 11 खरीदी केन्द्र में गेहूं का एक दाना भी नहीं पहुंचा।
हालांकि सभी केन्द्रों से 422 किसानों ने गेहूं बेचने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। शासन द्वारा नियत तिथि का एक माह बीतने के बाद अब 25 मई अंतिम तिथि घोषित की गई है। यही हाल रहा तो इस कुल खरीदी लक्ष्य का आधा भी होना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
पूरी हो चुकी है कटाई
किसानों के मुताबिक जिले में खेत में खड़ी गेहूं की फसल मार्च के अंतिम सप्ताह से कटाई शुरू हो गई थी। अप्रैल के मध्य तक मानपुर, करकेली, चंदिया के इलाके में अधिकतर फसल खलिहान तक पहुंच गई। गहाई के बाद अब किसान अपने लिए सुरक्षित रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में पहुंचने थे। पानी का अभाव व फसल में इसका दुष्प्रभाव ही रहा कि अभी तक किसान केन्द्रों से दूर हैं।
11 केन्द्रों में नहीं खुले ताले
विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में इस वर्ष दो लाख क्विंटल गेहूं खरीदी का लक्ष्य दिया गया था। वहीं पिछली बार रबी फसल में यह आंकड़ा दो लाख 40 हजार के आसपास ही रहा था। अभी तक निर्धारित 28 केन्द्रों में 17 केन्द्रों तक किसान पहुंचे हैं जबकि 11 केन्द्र में एक दाना नहीं पहुंचा। वहीं सात केन्द्र दहाई के अंक व तीन में ही गेहूं हजार क्विंटल तक प्राप्त हुआ है।
26 लाख हुआ भुगतान
मंद गति से चल रही किसानों से तुरंत भुगतान के निर्देश भी दिए गए हैं। कुल खरीदे गए गेहूं के एक करोड़ 80 लाख 43 के विरूद्ध एक करोड़ 19 लाख 14 हजार 576 रुपए 29 अप्रैल तक देने थे। अभी तक जिन किसानों ने शासन को गेहूं बेचा है उन्हें 26 लाख 43 हजार पांच सौ 71 रुपए भुगतान किया गया। शेष की प्राक्रिया चल रही है। वहीं परिवहन भी खरीदी अनुसार गति पकड़ रहा है। किसानों द्वारा कुछ केन्द्रों में बिचौलिये व बुनियादी सुविधाएं भी निम्न स्तर की बताई जा रही हैं। विशेषकर दूरांचल मानपुर क्षेत्र में दलाल सक्रिय हो चुके हैं।