समिति ने सुझाव दिया है कि परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों से फीस ली जाए, लेकिन जो अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचें, उन्हें यह रकम वापस कर दी जाए। इससे उन युवाओं को राहत मिल सकती है, जो अलग-अलग सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन करते हैं और हर बार फीस जमा करनी पड़ती है। कई बार आर्थिक परेशानी के कारण उम्मीदवार सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाते। ऐसे में फीस वापस मिलने की व्यवस्था उनके लिए मददगार हो सकती है।