राज्य

शादी के दो दिन बाद ही महिला ने की ससुराल पक्ष की शिकायत, रख दी एक अनोखी शर्त, तलाक तक पहुंचा मामला

Ghaziabad Family Counseling Center: गाजियाबाद के परिवार परामर्श केंद्र में घूंघट को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया। वहीं, इसके अलावा कपड़ों की पसंद, इंस्टाग्राम रील बनाने की आदत और अलग-अलग लाइफस्टाइल को लेकर भी कई वैवाहिक विवाद परामर्श केंद्र में आए हैं।

2 min read
Husband Wife Conflict
प्रतीकात्मक तस्वीर

Husband Wife Conflict: गाजियाबाद के परिवार परामर्श केंद्र में एक ऐसा मामला आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी के दो दिन बाद ही महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर दी। महिला का कहना था कि ससुराल में उस पर हर समय घूंघट करने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन बताया। महिला ने शर्त रखते हुए साफ-साफ कहा कि अगर उसे घूंघट करना पड़ेगा तो पति को भी हर समय शेरवानी पहननी पड़ेगी। बहुत बार बातचीत होने के बाद भी दोनों पक्षों के बच समझौता नहीं हो पाया है और मामला अब कोर्ट पहुंच गया है।

तलाक तक पहुंची बात

पिछले महीने ही उन दोनों की शादी को एक साल पूरा हुआ बै। लेकिन इस बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद गहराता ही गया। परामर्श केंद्र में काउंसलिंग भी की गई और उन दोनों के रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की गई लेकिन अंत में उन्होंने एक साथ रहने से इनकार कर दिया। अब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई होगी।

जींस-टीशर्ट पहनने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

एक दूसरे मामले में नई-नई शादी के बाद ही पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि ससुराल में उसे अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी नहीं दी जा रही। महिला का कहना था कि मायके में वह जींस-टीशर्ट पहनती थी, लेकिन शादी के बाद उस पर सिर्फ साड़ी पहनने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर घर में रोज विवाद होने लगा। बाद में परामर्श केंद्र में दोनों परिवारों को समझाया गया, जिसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझ गया।

पति-पत्नी के बीच विवाद का एक और मामला

सोशल मीडिया की वजह से भी अब पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आने लगी है। एक पति ने शिकायत की कि उसकी पत्नी दिनभर इंस्टाग्राम रील बनाने और मायके वालों से वीडियो कॉल पर बात करने में लगी रहती है। उसका कहना था कि इससे घर-परिवार पर ध्यान नहीं जा पाता और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे हैं। पति फैक्ट्री में काम करता है, जबकि पत्नी गृहिणी है। शादी को तीन साल हो चुके हैं और उनका एक साल का बच्चा भी है। परिवार परामर्श केंद्र में समझाने-बुझाने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

Published on:
02 Jun 2026 11:10 am