बीजेपी नेता ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को प्रशिक्षण देने के साथ हथियार, बम, पिस्तौल, गोला-बारूद और ग्रेनेड उपलब्ध कराए हैं। रैना ने सवाल उठाया कि जिस देश पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के आरोप लगते रहे हैं, वह यहां के लोगों का शुभचिंतक कैसे हो सकता है? उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर बयान देते समय क्षेत्र में आतंकवाद के इतिहास और उसके कारण लोगों को हुए नुकसान को ध्यान में रखना चाहिए।