24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR पर जम्मू-कश्मीर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का सवाल, बोले- क्या इसे विदेशियों के लिए खुला छोड़ दिया जाना चाहिए?

Election Commission: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची सुधार का समर्थन किया। जानिए चुनाव आयोग के फैसले और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Jammu Kashmir Politics

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा (फोटो सोर्स- ANI)

Voter List: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने SIR को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में SIR क्यों नहीं होना चाहिए? क्या इसे विदेशियों के लिए खुला छोड़ दिया जाना चाहिए? सुनील शर्मा ने दावा किया कि ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनमें हजारों नहीं बल्कि लाखों बाहरी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

बाहरी वोटर्स के जुड़ने पर जताई चिंता

सुनील शर्मा ने कहा कि जब देश के भीतर मतदाता सूचियों को सही करने की बात आती है, तो इस पर सवाल खड़े नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक SIR का सवाल है, यह भारत में क्यों नहीं होना चाहिए? क्या इसे विदेशियों के लिए खुला छोड़ दिया जाना चाहिए?
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि ऐसे कई सबूत सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के नाम यहां की मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह संख्या हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हो सकती है। ऐसे में यदि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) इन अवैध या गलत नामों को हटाने की दिशा में काम कर रहा है, तो इस प्रक्रिया से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले और लोकतंत्र की गरिमा का जिक्र

प्रक्रिया की वैधता पर बात करते हुए सुनील शर्मा ने ध्यान दिलाया कि इस SIR प्रक्रिया को भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का भी समर्थन प्राप्त है और अदालत ने इसे सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत संवाद में निहित है। चुनाव आयोग के कामकाज और आंतरिक विचारों पर बात करते हुए उन्होंने आयोग के हालिया बयान का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक प्रेस नोट में भी यह स्पष्ट किया गया था कि जरूरी नहीं कि आयोग के तीनों आयुक्तों के विचार हर मुद्दे पर एक जैसे ही हों। लोकतंत्र में अलग-अलग राय होना और स्वस्थ संवाद होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। BJP, RSS और EC, जिन्होंने इसे अंजाम दिया, उन्होंने देशद्रोह का काम किया है। न्याय जरूर होगा। राहुल ने कहा कि मैं चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों से साफ-साफ कह रहा हूं। आप जो कर रहे हैं, वह गलत है। यह देशद्रोह है, यह देश के खिलाफ है। इसे भूलिए मत। समय आएगा! हम आपको पकड़ेंगे! आपको बख्शा नहीं जाएगा।