राज्य

गणेश मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला ने कहा- अत्याचार करने वाले मौलानाओं पर जारी हो फतवा

अलीगढ़ में बीजेपी नेता रूबी आसिफ ने खान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर पर गणेश की मूर्ति स्थापित की। इसके बाद कुछ कट्टर पंथी मौलानाओं ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। फतवे जारी होने के बाद कुछ कट्टरपंथियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. उसके बावजूद रूबी आसिफ खान ने पुलिस सुरक्षा में बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 5:47 PM IST
asif_khan.png
बीजेपी मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान

अलीगढ़ : मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान के द्वारा अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने पर मौलवियों द्वारा फतवा जारी किया गया था। मुस्लिम महिला के द्वारा बुधवार को बुलन्दशहर जिले के नरौरा घाट पर पहुंच गणेश प्रतिमा का विसर्जन किये जाने के बाद रूबी आसिफ खान ने अपने खिलाफ फतवा जारी करने वाले मौलियों को आड़े हाथ लिया है मौलवियों को आड़े हाथों लेते हुए महिला ने मौलवियों के सामने कई सवाल उठाए हैं।
ट्रिपल तलाक पर फतवा क्यों नहीं जारी होता : बीजेपी नेता ने रूबी आसिफ खान
उत्तर प्रदेश के अतिसंवेदनशील अलीगढ़ जिले में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रही मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कट्टरपंथी मौलवियों के निशाने पर आ गई हैं। गणेश चतुर्थी के त्योहार पर मुस्लिम महिला ने अपने पति और परिवार के लोगों के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में हिंदू रीति रिवाजों के तहत गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मुस्लिम महिला के द्वारा अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद कट्टरपंथी मौलवियों ने महिला के खिलाफ फतवा जारी कर दिया था।

मौलानाओं के द्वारा उसके खिलाफ जारी किए गए फतवों पर मुस्लिम महिला ने सवाल उठाए हैं। मौलानाओं को आड़े हाथों लेते हुए और कड़ा प्रहार करते हुए उसका कहना है कि जुआ, सट्टा, शराब, दुष्कर्म, गौ हत्या को लेकर मौलानाओं के द्वारा फतवे क्यों नहीं जारी होते हैं? इसके साथ ही रूबी आसिफ खान ने कहा कि ट्रिपल तलाक को लेकर फतवा क्यों नहीं जारी होता है? जिसके चलते मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : भूपेंद्र और केशव के बाद अब मोहसिन रजा ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- केशव को स्वामी प्रसाद ना समझे
बहन बेटियों पर अत्याचार करने वालों पर जारी हो फतवा
दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के माबूदनगर इलाके का है। जहां माबूदनगर निवासी मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने बुधवार को बुलंदशहर जिले के नरोरा घाट स्थित गंगा नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंची थी। नरोरा घाट के गंगा नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के बाद महिला रूबी आसिफ खान ने मीडिया से बातचीत में कट्टरपंथी मौलवियों को आड़े हाथ लेते हुए कट्टरपंथी मौलवी ओ पर कई सवालिया निशान खड़े किए हैं। महिला ने अब मौलवियों पर सवाल कसने शुरू कर दिए हैं। रूबी आसिफ खान ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले इन मौलानाओं के खिलाफ भी फतवा जारी होना चाहिए। लेकिन यहां तो मौलाना सिर्फ पूजा-अर्चना करने वाले लोगों पर ही निशाना साधते हैं। जबकि फतवा जारी करने की बात कहते हैं।

यह भी पढ़ें : भीमराव अंबेडकर के पोस्टर पर कालिख पोतने से हंगामा,दलित समाज में रोष
आपको बता दें कि नरौरा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नरोरा घाट पर रूबी आसिफ खान अपनी दो बहनें और पति आसिफ के साथ पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी नरौरा घाट पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। गणेश प्रतिमा विसर्जन किए जाने के बाद महिला रूबी आसिफ खान का कहना था कि 31 अगस्त को उसके अपने पति सहित परिवार के लोगों के साथ मिलकर अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। उसके बाद ही कट्टरपंथी मौलवियों ने जानबूझकर उसके खिलाफ फतवा जारी कर दिया।

Updated on:
8 Sep 2022, 5:47 PM IST
Published on: