राज्य

Kanpur News: अवैध रूप से बन रहा था मजार,बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा,निर्माण ढहाया गया

कानपुर में ग्वालटोली थानाक्षेत्र स्थित मैकरावर्टगंज कालोनी के सामने पीडब्ल्यूडी की कालोनी है । यहां पर एक मजार के अंदर अवैध निर्माण चल रहा था । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध करने के बाद पुलिस ने मजार में लगे गेट के ढहा दिया है ।
2 min read
• •
Sep 28, 2022
mazar.png
मजार की गेट

मैकराबर्टगंज स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी में बनी एक मजार को लेकर मंगलवार देर शाम को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मजार एक साजिश के तहत यहां पर स्थापित की है और अब इस मजार को धीरे धीरे विस्तार करके एक धार्मिक स्थल में तबदील किया जा रहा है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मजार सरकारी जमीन पर बना है और इसका पानी और बिजली सभी सुविधा सरकारी है। मौके पर पहुंचकर कानपुर पुलिस ने हंगामें को शांत कराया। इसके बाद मजार के अंदर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को गिराया गया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के आदेश दिए हैं।

ग्वालटोली थानाक्षेत्र स्थित मैकरावर्टगंज कालोनी के सामने पीडब्ल्यूडी कालोनी है। वहीं पर एक खाली पड़ी जमीन पर छोटा सा मजार बना हुआ है। उन्नाव में तैनात अधीक्षण अभियंता अखिलेश दिवाकर का सरकारी मकान है। इनके मकान की दीवार से सटी सरकारी जमीन के एक बड़े हिस्से में मजार है। मजार पर हजरत सैय्यद बदरुद्दीन और हजरत सैय्यद कमालुद्दीन का बैनर लगा है। यहां पर वजू करने के लिए पानी टंकी स्थित है, जिसका पानी पीडब्ल्यूडी कालोनी से ही सप्लाई होता है।

वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वालों का कहना है कि इस जमीन पर दस साल पहले किसी मुस्लिम अधिकारी ने इसकी नींव रखी और तब से यह मजार लगातार आकार बढ़ा रही है। पड़ताल करने पर पता चला कि एक दशक पहले यहां केवल तखत भर की जग जगह थी, जो कि अब बड़ा आकार ले चुका है। एक सर्वेंट क्वार्टर भी इन लोगों ने कब्जा लिया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी कि यह मजार कब बना और किसने बनवाया। अगर यह मजार गलत तरीके से बनाई गई है तो निश्चित ही कारवाई होगी।

Updated on:
28 Sept 2022 12:38 pm
Published on:
28 Sept 2022 12:28 pm
Also Read
View All
‘कितनों को रोकोगे, देश में 140 करोड़ लोग हैं’, दिल्ली जा रहे प्रदर्शनकारियों को ट्रेनों से उतारने पर CJP का पलटवार

दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, मगध-संपूर्ण क्रांति समेत इन ट्रेनों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; सफर से पहले चेक करें स्टेटस

महाराष्ट्र पुलिस की सख्ती? प्रदर्शनकारियों से लिखवाया- ‘जंतर-मंतर नहीं जाएंगे’, दिल्ली कूच करने वालों पर नजर

दिल्ली में 10 अक्टूबर से पहले ऐसा क्या हुआ? कपिल सिब्बल को सुप्रीम कोर्ट में क्यों उठाना पड़ा मुद्दा?

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहती थी यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने सुनवाई सोमवार तक टाली