
मथुरा पुलिस ने 41 लोगों को गिरफ्तार किया
मथुरा: जिले के थाना हाईवे पुलिस और स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो भोले भाले लोगों को एटीएम बदलकर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने 41 अद्दा एटीएम और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को थाना हाईवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐसे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो भोले भाले लोगों से एटीएम बदलकर ठगी किया करते थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के चलते चारों आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं को कबूला है। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह से पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि यह लोग एटीएम बदलकर लोगों से ठगी किया करते थे। एटीएम बदलकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अन्य सदस्यों की जानकारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इन लोगों से 41 एटीएम बरामद किए गए हैं। बरामद एटीएम अलग-अलग बैंकों के हैं। यह लोग एटीएम में आए लोगों से चिकनी चुपड़ी बातें कर उन्हें अपने जाल में फंसा कर एटीएम पिन चुरा लेते थे। इनके पास जो एटीएम होता था वह एटीएम से पैसे निकालने आए व्यक्ति को यह दे देते थे और उसका एटीएम ख़ुद ले लेते थे। हर्षिता ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के नूह के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी और एक लोहे की चाबी इन शातिर लोगों से बरामद की है।
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर : साध्वी प्राची ने PFI को बताया आतंकी संगठन
Updated on:
27 Sep 2022, 6:06 PM IST
Published on:
27 Sep 2022, 6:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.