5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: बोधगया में प्लंबर के खाते में करोड़ों की एंट्री ने उड़ाए होश, गांव में लगी लोगों की भीड़

बोधगया के विकास कुमार के बैंक खाते में 294 करोड़ 80 लाख रुपये दिखने से हड़कंप मच गया। बैंक ने इसे तकनीकी गड़बड़ी मानते हुए साइबर थाने को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। इधर, युवक के घर लोगों की भीड़ जुट गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
bihar bodhgaya youth

सांकेतिक तस्वीर। फोटो -(AI Generated)

बिहार का एक युवक अचानक करोड़पति हो गया। पहले तो उसे इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब उसने बैंक जाकर अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो वह खुशी से झूम उठा। इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी बैंक को दी। इधर, इस खबर के फैलते ही आसपास के लोग युवक के घर पहुंचने लगे। हालांकि, इस पूरे मामले में बैंक और पुलिस दोनों ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार में युवक के अकाउंट में करोड़ों की एंट्री

विकास गया जिले के बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के मस्तपुरा गांव का रहने वाला है। उसके बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये आ गए। पेशे से इलेक्ट्रिकल और प्लंबर का काम करने वाला विकास कुमार ने बताया कि उसका जियो पेमेंट्स बैंक में पिछले 5 साल से खाता है।

उसने कहा, “दो दिन पहले जब मैंने एप के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में 2,948,000,000 रुपये दिखाई दे रहे थे। मुझे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। पहले लगा कि यह कोई तकनीकी त्रुटि है, लेकिन गुरुवार की शाम जब दोबारा बैलेंस चेक किया तो वही रकम फिर से दिखाई दी।”

करोड़ों के बैलेंस की जांच शुरू

विकास ने बताया कि इसके बाद वह बैंक जाकर अपना बैलेंस चेक करने पहुंचा। वहां भी वही राशि दिखाई देने पर उसने तुरंत इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। बैंक ने इसके बाद मामले की सूचना साइबर थाने को दे दी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संभवतः यह तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम हो सकता है। इधर, खाते में इतनी बड़ी रकम दिखने के बाद युवक के घर के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी है।