
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची
मुजफ्फरनगर: देशभर में इस समय एक मुस्लिम संगठन पीएफआई बेहद चर्चाओं में है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार एटीएस और एसटीएफ की हो रही छापेमारी में काफी संख्या में पीएफआई से जुड़े लोग गिरफ्तार हो रहे हैं और उनकी जांच भी जारी है। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को दंगों के एक मुकदमे में कोर्ट में पेश हुई फायर ब्रांड हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि पीएफआई एक आतंकवादी संगठन है और उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सरकार कर रही है और होनी भी चाहिए।
उन्होंने वक्फ की संपत्ति और मदरसों की जांच को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में जो योगी जी कर रहे हैं वह देश के हित में होगा राष्ट्र हित में होगा और वह राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को आवाज उठाने से कोई नहीं रोक रहा है मगर पीएफआई के जो पाकिस्तान से संबंध मिल रहे हैं उसका क्या होगा ?
उन्होंने कहा कि हम हिंदू भाइयों के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें भी उठानी चाहिए लेकिन आतंकवादियों का समर्थन करना आतंकवादी बनना आतंकवादियों का प्रशिक्षण करना यह देश में अब नहीं चलेगा। यह 2022 का हिंदुस्तान है उन्होंने यह भी कहा कि पहले इस पर किसी ने कार्यवाही नहीं की मगर अब बराबर कार्रवाई हो रही है।
कपिल अग्रवाल ने कहा कि पीएफआई एक असामाजिक संगठन
उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी पीएफआई को असामाजिक तत्व बताते हुए कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं। पूरी दुनिया में भारत की जय जयकार हो रही है मगर उसके बावजूद भी पीएफआई जैसे असामाजिक संगठन लगातार समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं इसलिए उन पर कार्यवाही हो रही है। एटीएस उसकी जांच कर रही है।
बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा कि पीएफआई एक देशद्रोही संगठन
वही मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भी पीएफआई को देशद्रोही संगठन करार देते हुए कहा कि यह आतंकवादी बनाते हैं लोगों के हाथ में पत्थर देते हैं इसलिए इन पर कार्यवाही होनी चाहिए और हो रही है
Updated on:
27 Sep 2022, 4:49 PM IST
Published on:
27 Sep 2022, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.