9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, मगध-संपूर्ण क्रांति समेत इन ट्रेनों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; सफर से पहले चेक करें स्टेटस

Delhi Train Cancelled; दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति और अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।
2 min read
Google source verification
Delhi Train Cancelled

दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, फोटो सोर्स- ANI

Delhi Train Cancellation 10 October 2026: दिल्ली जाने का प्लान बना रहे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने चार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। दानापुर रेल मंडल (DRM Danapur) की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ये ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से ही नहीं चलेंगी। ऐसे में अगर आप भी इन ट्रेनों से दिल्ली जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

बता दें कि 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में 20801 मगध एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर-पटना–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और 22361 राजेंद्र नगर-पटना–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ये ट्रेनें 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशनों से रवाना होकर 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाली थीं।

क्र. सं.ट्रेन का नामट्रेन नंबरदिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय
1मगध एक्सप्रेस2080110 अक्टूबर, दोपहर 12:00 बजे
2राजेंद्र नगर-पटना–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस1230910 अक्टूबर, सुबह 7:40 बजे
3संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस1239310 अक्टूबर, सुबह 7:55 बजे
4राजेंद्र नगर-पटना–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस2236110 अक्टूबर, दोपहर 1:10 बजे

यूपी की कई ट्रेनें भी रद्द

दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने का असर उत्तर प्रदेश के यात्रियों पर भी पड़ा है। शुक्रवार को लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-पटना से नई दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, मानिकपुर से चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस भी नहीं चलेंगी। रेलवे के मुताबिक, रद्द ट्रेनों के काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को रेलवे काउंटर पर रिफंड मिलेगा, जबकि ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों का पैसा IRCTC के जरिए वापस किया जाएगा। यात्रियों को सलाह है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

क्र. सं.ट्रेन का नामट्रेन नंबर
1मुंबई राजधानी एक्सप्रेस 22221
2तेजस राजधानी एक्सप्रेस 12309
3संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12393
4अमृत भारत एक्सप्रेस 22361
5सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 12313
6हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12301
7प्रयागराज एक्सप्रेस 12417
8श्रमशक्ति एक्सप्रेस 12451
9लखनऊ मेल 12429
10मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस 12951

रद्द की गई ट्रेनों की सूची में मुंबई राजधानी एक्सप्रेस (22221), तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309), संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12393), अमृत भारत एक्सप्रेस (22361), सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (12313), हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12301), प्रयागराज एक्सप्रेस (12417), श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451), लखनऊ मेल (12429) और मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस (12951) शामिल हैं।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को क्यों किया गया रद्द?

रेलवे के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो और ट्रेन छूटने जैसी स्थिति से बचाया जा सके, इसलिए रेलवे ने एहतियातन कुछ ट्रेनों को शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी जाम के कारण यात्रियों के समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने की समस्या सामने आ चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग