रेलवे के आदेश के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। यह फैसला उन ट्रेनों पर लागू है, जो 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होकर तय समय के दौरान दिल्ली पहुंचने वाली थीं। रेलवे ने इसके पीछे दोनों स्टेशनों के आसपास भारी सड़क जाम की आशंका को वजह बताया है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने इस फैसले को सीधे तौर पर CJP के प्रदर्शन से जुड़ा होने की पुष्टि नहीं की है।