रिपोर्टों के मुताबिक, 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। बताया गया है कि सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आने वाली कुछ ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली आने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर देख लेना चाहिए, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो।