राज्य

पुलिस ने एक करोड़ पांच लाख के लागत की 1 किलो 55 ग्राम हेरोइन किया बरामद, 5 महिलाओं समेत दस आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने आज एक हेरोइन तस्कर करने वालों का खुलासा किया है । पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके तार लखनऊ, बाराबंकी और सोनभद्र से जुड़े हुए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2022, 6:13 PM IST
up.png
सोनभद्र पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वालों को गिरफ्तार किया

सोनभद्र : पुलिस ने आज मादक पदार्थ हीरोइन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जनपद सोनभद्र की स्वाट, एसओजी व चोपन पुलिस ने अंतर्जनपदीय मादक तस्करी गिरोह के 5 महिलाओं समेत दस लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 55 ग्राम हीरोइन बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत एक करोड़ पांच लाख बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि अंतर्जनपदीय गिरोह के तार लखनऊ, बाराबंकी चंदौली और सोनभद्र से जुड़े हुए हैं, जहां बाराबंकी निवासी एक युवक माल उठाकर चंदौली सप्लाई करता है और चंदौली से जनपद सोनभद्र में सप्लाई महिलाओं को द्वारा की जाती है।

जहां महिलाएं छोटे से लेकर बड़े लोगों तक बांटने का काम करती हैं। एसपी ने बताया कि बाराबंकी के ओपी प्लांट से यह माल निकाला जाता है तैयार कर सप्लाई लखनऊ, बाराबंकी, चंदौली और सोनभद्र में की जाती है।
पुलिस ने यह भी बताया कि बहुत जल्द गिरफ्तार लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा जो अन्य जनपद के भी होंगे।

यह गैंग जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर हीरोइन बेचने का कार्य महिलाओं द्वारा किया जाता था, पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर चोपन थाना क्षेत्र के केवटा मोड़ से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

Updated on:
20 Sep 2022, 6:13 PM IST
Published on: