राज्य

VIDEO: वाह री राजस्थान पुलिस! पूर्व मुख्यमंत्री का गुमशुदा डॉग खोजने में दिखा डाली चुस्ती, आरोपी किया अरेस्ट

जेंद्र राठौड़ का श्वान तलाशने में भी पुलिस ने यही चुस्ती दिखाई थी और पूर्व मंत्री मूलचंद मीणा का श्वान पुलिस ने तलाश लिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 2:58 PM IST
minister dog

जयपुर।

आम लोग अपने सपने का वाहन खरीदते हैं। चोरों के बढ़े हुए हौंसलों के चलते हर साल प्रदेश से करीब तीस हजार वाहन चोरी होते हैं। मई 2017 में 2343 वाहन चोरी हुए हैं और जून 2017 में 2434 वाहन चोरी हुए। इनकी एफआईआर तक लिखवाने वाले पीड़ित के पसीने छूट जाते हैं। इसके बाद भी ज्यादातर वाहन चोरी के मामलों में पुलिस एफआर लगा देती है।

लेकिन यदि मामला वीवीआईपी या मंत्री या उसके परिवार को हो तो लगता है पूरा पुलिस प्रशासन सक्रिय हो जाता है। चाहे मंत्री का श्वान ही चोरी क्यों न हुआ हो।

हाल ही में वैशाली नगर थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के पौत्र का पालतू डॉग चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से श्वान को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवजोत सिंह (24) मूलत: केसरसिंह पुरा गंगानगर हाल एसएफएस मानसरोवर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि तीन-चार दिन पहले आरोपी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरदेव जोशी के पौत्र रवि जोशी का डॉग उनके मकान के बाहर से चोरी कर लिया था।

गौरतलब है कि इससे पहले राजेंद्र राठौड़ का श्वान तलाशने में भी पुलिस ने यही चुस्ती दिखाई थी और पूर्व मंत्री मूलचंद मीणा का श्वान पुलिस ने तलाश लिया था।

Published on: