26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पुलिस की नजर में हनीप्रीत मोस्ट वांटेड नहीं

डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार और डेरा प्रमुख को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने व पंचकूला हिंसा भड़काने में मुख्य

2 min read
Google source verification
honeypreet

राजस्थान पुलिस की नजर में हनीप्रीत मोस्ट वांटेड नहीं

श्रीगंगानगर.

डेरा सच्चा सौदा के डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार और डेरा प्रमुख को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने व पंचकूला हिंसा भड़काने में मुख्य भूमिका निभाने वाली हनीप्रीत भले ही देश में मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हो लेकिन राजस्थान पुलिस की नजर में वह मोस्ट वांटेड अपराधी नहीं है। हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर देश में तलाशी अभियान चला रखा है। लेकिन, उसका अभी तक कहीं अता पता नहीं चल पाया।

यहां तक कि हरियाणा के पंचकूला जिले की पुलिस ने डेरा प्रमुख के पैतृक गांव गुरसरमोडिया में छापा मारकर हनीप्रीत को तलाशने का प्रयास किया था। इस बीच हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने हनीप्रीत मामले में राजस्थान पुलिस पर उसे बचाने का संदेह जताया है। इस आरोप पर राजस्थान पत्रिका ने हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल से संपर्क किया तो उन्होंने चौकाने वाला पलटवार बयान दिया कि हरियाणा पुलिस ने हमें कोई सूचना नहीं दी थी कि हनीप्रीत वांटेड है।


हनुमानगढ़ एसपी यादराम फांसल बोले -हरियाणा पुलिस के आरोप गलत
राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बीकानेर रेंज आईजी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक ने हरियाणा पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों पर हैरानगी जताई है। हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल का कहना है कि हरियाणा पुलिस के आरोप गलत है।

हमें हरियाणा पुलिस की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई कि हनीप्रीत मोस्ट वांटेड है। इधर, बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक विपिन पांडे ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं। हरियाणा पुलिस की ओर से राजस्थान पुलिस पर लगाए गए बारे में पत्रिका ने पूछा तो उनका कहना था कि आरोप लगाने वाले ही जाने, आप उनसे ही पूछें। इस बीच श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार का कहना है कि राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस की समय-समय पर मांगी गई सूचना और जानकारी साझा की है।


हरियाणा पुलिस महानिदेशक का बयान :

हनीप्रीत को बचा रही राजस्थान पुलिस
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने फतेहाबाद पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि राजस्थान पुलिस पर हनीप्रीत को बचाने का संदेह है। पंचकूला में राजस्थान पुलिस के जवान को नोटिस देने का हवाला देते हुए कहा कि गुरुसर मोडिया स्थित डेरा राजस्थान में है और वहां की कार्रवाई राजस्थान पुलिस की बनती है। गुरुसर मोडिया में सर्च ऑपरेशन के दौरान मौजूद दिखी जेड सिक्योरिटी के जवानों में हरियाणा का कोई जवान शामिल नहीं था।

वहीं, हनुमानगढ़ स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां हनीप्रीत के पहुंचने और वहां रुकने के दौरान मौजूद सिक्योरिटी में हरियाणा पुलिस का कोई जवान नहीं था। डीजीपी ने कहा कि यदि हनीप्रीत जल्द नहीं मिली तो उस पर इनाम घोषित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनाम राशि के इश्तिहार लगाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हनीप्रीत के बारे में रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से भी पूछताछ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग