राज्य

सौतेली मां के जुल्मों से तंग आ करके किशोरी ने भाई-बहन के संग नदी में डूब कर दी जान

यूपी के सोनभद्र जिलें में एक 18 साल किशोरी अपने भाई और बहन के साथ नदी में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह अपने सौतेली मां से तंग आ करके यह कदम उठाया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2022, 3:49 PM IST
abb.png
पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजती हुई

सोनभद्र : यूपी के जनपद सोनभद्र में 18 वर्षीय किशोरी ने अपने सौतेली मां से तंग होकर दो मासूम भाई-बहन के संग पहाड़ी बंधी में डूब कर जान दे दी । यह मामला मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव स्थित एक दरी की बताई जा रही है,जहां किशोरी अपने सौतेले 5 वर्ष भाई और 3 वर्षीय बहन को साथ लेकर 12 तारीख को घर से निकल गई थी। जिसका आज सैकड़ो फिट नीचे पहाड़ी नदी बंधी में शव उतराया हुआ मिला। पुलिस ने गुरुवार की देर रात शवों को निकवाकर जिला अस्पताल भेज दिया है।

किशोरी के पिता ने की थी तीन शादियां
बीते 12 तारीख को मांची थाना क्षेत्र के पनौरा पुलिस चौकी अंतर्गत सोमा गांव निवासी अमरेश उरांव ने तीन शादियां की थी, दो की मौत के बाद तीसरी शादी की, पहली पत्नी से चार बच्चे और दूसरी पत्नी से जन्मी कृष्णा उराव और उसकी सौतेली मां के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। इसी बीच 12 तारीख से पहले घर में मछली बनाई गई थी। जिसका भोजन कृष्णा को नहीं मिला था । इसी बात से नाराज कृष्णा अपने सौतेले 5 साल के भाई और 3 साल की बहन को साथ लेकर घर से निकल गई।

इसकी सूचना सौतेली मां ने 14 तारीख को मांची थाने में दिया था कि इसी बीच पुलिस को भैंसा खोह पहाड़ी बंधी में कुछ शव उतराने की सूचना मिली। बताया जाता है कि सड़क से लगभग एक हजार फीट नीचे इस बंधी नुमा दरी में शव को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा, किसी तरह पुलिस ने किशोरी व दो बच्चों के शव को बाहर निकलवाया।

जब बच्चों के लापता होने पर खोजबीन शुरू हुई थी तब गांव के कुछ लोगों ने परिवार से बच्चों को पहाड़ी की ओर जाते देखे जाने की बात कही थी । उसके बाद जब ग्रामीणों ने पहाड़ी के पास पहुंचकर देखा तो चप्पल और अन्य चीजें वहां दिखाई पड़ी। ग्रामीणों ने पहाड़ से नीचे की ओर देखा तो दरी में शव उतर आए हुए थे।

किशोरी और सौतेली मां के बीच था मनमुटाव
चर्चा यह भी है कि किशोरी कृष्णा के मन में अपनी दूसरी मां के मनमुटाव हो जाने से तरह-तरह की बातें भी सामने आती थी। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच कहासुनी हो जाती थी। इस घटना के बाद जहां पिता बेसुध नजर आ रहा है वही मां की आंखों में पश्चाताप के आंसू भी छलक रहे हैं कि उसने क्यों खाने के लिए उसको डांटा था। पिता ने बताया कि वह बाहर रह कर काम करता है। 12 तारीख को जब कृष्णा बच्चों को लेकर निकल गई थी तब उसकी पत्नी ने उसे बताया था।

फिलहाल बीती देर रात किसी तरह पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।

Updated on:
16 Sep 2022, 3:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All