राज्य

थप्पड़बाज दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, गुमशुदी भतीजी की रिपोर्ट लिखाने थाने गया था युवक

बागपत जिले के बिनौली थाने के प्रभारी ने एक युवक को थपप्ड़ मार दिया जब वह भतीजी का थाने में एफआई लिखवाने गया था कि उसकी भतीजी कहीं गुम हो गई है लेकिन दरोगा साहब एफआईआर लिखने के बजाय उस युवक को थप्पड़ जड़ने लगे ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 6:27 PM IST
police_1.png
थप्पड़बाज इंस्पेक्टर फोटो- (Social Media)

बागपत : बिनोली थाना क्षेत्र के फजलपुर सुंदरनगर से एक युवक ग्राम प्रधान के साथ अपनी गुमशुदी भतीजी की एफआईआर लिखवाने थाना गया था। वहां पर मौजूद थाना प्रभारी ने एफआईआर ना लिखी । जब मामला आगे बढ़ा तब थाना प्रभारी अपना आपा खो बैठे और वहां खड़े युवक को पीटने लगे और उस युवक की मोबाइल भी छीन लिया ।

थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर ना लिखे जाने पर परिवार और गांव के लोग थाना पर इकट्ठा हो गए और थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद जब मामला बढ़ा तो सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कर किशोरी की जल्द ही बरामद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही युवक का मोबाइल वापस दिलवाया ।

वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने उस पूरी घटना को अपनी मोबाइल में रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल आनन-फानन में थाना प्रभारी को सस्पेंड करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर किया । इसके बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।

एसपी बागपत ने सर्कल ऑफिसर को जांच के आदेश दिए इसके बाद पता चला कि थाना प्रभारी ने युवक के अभद्र व्यवहार किया है। इसके बाद तुरंत इंस्पेक्टर से थाने का चार्ज ले लिया है और और उन्हें पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है ।

Updated on:
19 Sep 2022, 6:27 PM IST
Published on: