27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता ने दो दबंगों पर लगाया जबरन बलात्कार का आरोप, घर में घुसकर महिला को उठा ले गए सुनसान जगह पर

ललितपुर जिले के थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहित महिला ने अपने मायके के कुछ दंबगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे घर में घुसकर दो दबंग हमें जबरन उठाकर ले गए और एक सुनसान जगह पर मेरे साथ बलात्कार किया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 19 Sep 2022, 5:34 PM IST

pidit.png

पीड़ित महिला दंबगों के खिलाफ शिकायत करती हुई

ललितपुर : एक विवाहिता ने अपने मायके के गांव के नजदीक के दो पहचान वालों पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है । विवाहिता का आरोप है कि उक्त दोनों ही उसके मायके के पास के निवासी हैं। जिन्होंने पहचान का फायदा उठाकर उसके घर में प्रवेश किया और उसका अपहरण कर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद वह जैसे तैसे अपने घर आई और पुलिस से शिकायत की तो दबंगों ने पुनः उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उठाकर ले जाने की बात कही । पीड़िता द्वारा संबंधित थाने में शिकायत की पत्र देने के बाद जब कोई कार्यवाही नहीं हुई, तो उसने एसपी कार्यालय में उपस्थित होकर वहां कार्यवाही हेतु शिकायती पत्र दिया। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि दबंग उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी विधायकों के साथ सदन में विशेषाधिकार हनन की नोटिस देंगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को दोपहर करीब 1:00 बजे थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक विवाहित महिला अपने अन्य परिजनों के साथ उपस्थित हुई, जहां उसने पुलिस अधीक्षक को संबोधित कर अपने साथ हुई बलात्कार की घटना का हवाला देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग उठाई।

पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने अवगत कराया है कि उसका मायका समीपवर्ती मध्य प्रदेश के जनपद दतिया अंतर्गत एक गांव में है और उसी के गांव के पास रहने वाले उसकी पहचान के तथाकथित कल्यान पुत्र घनश्याम केवट तथा मदन पुत्र बबलू केवट 11 सितंबर को रात्रि करीब 11:00 बजे अचानक उसके घर आए जब उसका पति मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था और सास-ससुर अपने कमरे में सो रहे थे। जिसके बाद उक्त दोनों ही तथाकथितों ने उसके सीने पर तमंचा अड़ा दिया और उसके सोने चांदी के जेवरात मोबाइल और घर में रखी हुई नगदी लेकर उसका मुंह बंद कर उसका अपहरण कर ग्राम उद्गुआं ले गए। जिसके बाद उसके साथ गत 12 सितंबर को जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और उसे बेहोसी की हालत में अकेली छोड़कर वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: देवरिया : जर्जर मकान गिरने से 3 लोगों की मौत,मृतक के परिजनों से मिले डीएम जेपी सिंह

जिसके बाद जब वह होश में आई तो वह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ जाकर उसने एक शिकायती पत्र थाना नाराहट पुलिस को दिया, लेकिन जब थाना नाराहट पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई, तब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित हुई और शिकायती पत्र देकर उक्त मामले में कार्यवाही करने की मांग उठाई । पीड़िता का आरोप है कि उक्त दोनों ही दबंग लगातार उसके घर के मोबाइल नंबरों पर फोन कर तरह तरह धमकियां दे रहे हैं और उसे एक बार फिर उठाकर ले जाने की भी धमकी दे रहे हैं।