राज्य

भाजपा सरकार बनते ही अपराधी होंगे जेल के भीतर: केशव मौर्य

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के कार्यकाल में विकास के कार्य सिफर हैं। मेट्रो और एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर हुई धन की बर्बादी और पांच साल में की गई सभी नियुक्तियों की जांच कराई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Feb 28, 2017
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गुंडे बदमाशों को उनके असल ठिकाने जेल की हवा खिलाई जाएगी।

जिले के केराकत, जफराबाद और मल्हानी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधियों का वर्चस्व है और इनके इशारे पर सरकार काम कर रही है। भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून का राज होगा और अपराधी जेल के अन्दर होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के कार्यकाल में विकास के कार्य सिफर हैं। मेट्रो और एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर हुई धन की बर्बादी और पांच साल में की गई सभी नियुक्तियों की जांच कराई जाएगी।

समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह'भ्रष्टाचार का गठबंधन' है। एक ने देश को लूटा तो दूसरा प्रदेश लूट रहा है। गठबंधन अपराध और भ्रष्टाचार को बढावा देने के लिए है न कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढाने के लिए। सपा ने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों को टिकट दिया है।

Published on:
28 Feb 2017 01:36 am