1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के सामने अभिजीत से मिली महिला, दीपके ने प्रोटेस्ट में आने का दिया न्योता

Abhijeet Dipke Viral Video; मुंबई में शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के सामने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके से एक महिला फैन ने मुलाकात की। इस दौरान दीपके के शर्माने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Oct 01, 2026

Abhijeet Dipke Viral Video

शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के सामने अभिजीत से मिली महिला, फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ( Abhijeet Dipke )

Shah Rukh Khan Mannat: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुंबई पहुंच चुके हैं। इसी बीच दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के सामने एक महिला से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दीपके अपने साथियों के साथ मन्नत के सामने मौजूद थे। इसी दौरान एक महिला कार से वहां पहुंचीं और दीपके को देखकर रुक गईं। महिला ने दीपके से मुलाकात कर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिला ने बातचीत के दौरान खुद को एक शिक्षिका बताया और दीपके का आभार जताया।

इसके बाद उन्होंने दीपके के साथ तस्वीर लेने का अनुरोध किया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। वीडियो में महिला को दीपके के साथ तस्वीर लेते और उनसे बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान दीपके ने कहा कि वह आज भी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की प्रशंसक हैं।

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास समेत CJP के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2 अक्टूबर के प्रस्तावित आंदोलन के लिए मुंबई पहुंचे हैं। दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इसी बीच मन्नत के बाहर दीपके से महिला की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। मन्नत के सामने हुई इस मुलाकात के कारण वीडियो को लेकर लोगों की खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है।