राज्य

आसमान से बरसी आफत की बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद

करीब 5 दिनों से लगातार बारिश होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है । इससे लोगो के जीवन पर असर पड़ा है ।
less than 1 minute read
vegetable.png
भारी बारिश से किसानों की फसल पर काफी असर पड़ा है ।

मुजफ्फरनगर: पिछले 5 दिनों से आसमान से बरस रही आफत की बारिश से गांव से लेकर शहर तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते कई दिन से स्कूल कॉलेज भी बंद है और बारिश भी लगातार रह रह कर जारी है । मुजफ्फरनगर में बारिश होते हैं लगातार 5 दिन बीत गए हैं मगर रह-रहकर बारिश होना किसानों के लिए भी नुकसानदेह साबित हो रहा है।

मुजफ्फरनगर के चरथावल सहित विभिन्न इलाकों में सब्जी के किसान इस बारिश से पूरी तरह से प्रभावित है जिनकी गोभी से लेकर कई फसल इस बारिश में नष्ट हो चुके हैं। कई किसानों से बातचीत की गई तो उनका साफ तौर पर कहना था कि इस बारिश से उनकी गोभी की फसल ज्यादा प्रभावित हुई है। इसके अलावा अन्य कई फसल है जो पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है ।

गोभी की फसल भी अब नष्ट होने की कगार पर है क्योंकि लगातार बारिश हो रही है और जैसे ही टुल्लू पंप निकालकर खेत का पानी निकाला जाता है तो उसके बाद फिर बारिश हो जाती है। कुल मिलाकर सब्जी की फसल लगभग 5 दिनों से हो रही बारिश की वजह से नष्ट होने की कगार पर है जिसके चलते अब सब्जी का संकट भी झेलना पड़ सकता है बाकी सब्जी महंगी होना तो लाजमी है।

Updated on:
25 Sept 2022 04:39 pm
Published on:
25 Sept 2022 04:37 pm
Also Read
View All
फिर प्रदर्शन किया तो 50 ग्राम ड्रग्स रख दूंगा… छात्रों को धमकी देने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राज ठाकरे बोले- पुलिस भी पाउडर वाली हो गई?

छात्रों के समर्थन में मौन धरने पर बैठे अन्ना हजारे, भावुक होकर रो पड़े, तबीयत बिगड़ने पर छोड़ना पड़ा मंच

NSA के फैसले पर ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- क्या प्रदर्शन करना अब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है?

वलसाड में टूटे सारे रिकॉर्ड! 24 घंटे में 906 mm बारिश, वंदे भारत-शताब्दी सहित 20 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

छात्र आंदोलन को मिला कानूनी समर्थन, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने उठाई न्याय की मांग; जंतर-मंतर पर पढ़ी संविधान की प्रस्तावना