26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार मदरसों को आधुनिक बनाकर टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहती : दानिश आजाद अंसारी

यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार मदरसों को आधुनिक बनाना चाहती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 25 Sep 2022, 4:22 PM IST

danish.png

दानिश आजाद अंसारी (फोटो - सोशल मीडिया)

लखनऊ : योगी सरकार अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि योगी सरकार आज मदरसों को आधुनिक बनाना चाहती है। मोदी और योगी सरकार की नीतियों का कमाल है कि आज मदरसों से तकरीबन 1200 शिक्षकों बाहर निकल कर आये हैं। यह उन्होंने शनिवार को मलिहाबाद के चौधराना इलाके में पसमांदा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग की 108 और 102 एम्बुलेंसों को उपचार की जरूरत, चलती चलती बीमार हो जाती

अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अली ने कहा कि योगी सरकार मदरसों से डॉ0 अब्दुल कलाम और अब्दुल हमीद जैसे लोगों को निकालना चाहती है । मदरसों के बच्चों अरबी के साथ साथ अंग्रेजी, विज्ञान और गणित पढ़ें। वह आगे बढ़े। देश का नाम रोशन करें । योगी सरकार चाहती है कि मदरसों के बच्चें आगे बढ़ने के बजाय स्पोटर्स में भी अच्छा करें। मदरसों को सर्वें करा के योगी सरकार उसे आधुनिक मॉडल में बदलना चाहती है ।

सरकार मदरसों को आधुनिक बनाकर टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहती है । जिससे मदरसों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में लाया जा सके। नई रोशनी, सीखो कमाओ,कौशल विकास मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार अल्पसंख्यक परिवारों को रोजगार के उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़ें : एक नवजात बच्चे पर दो परिवारों के किए जा रहे दावे पर आया फैसला,सीडब्लूसी की चार सदस्यीय पीठ ने सुनाया फैसला

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग