मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आसपास का इलाका काफी घना और रास्ते संकरे हैं। ऐसे में बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने और मलबा हटाने में परेशानी हुई। NDRF की टीम खोजी कुत्तों और दूसरे उपकरणों की मदद से तलाशी अभियान में जुटी रही। दमकलकर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।