सुकमा

Sukma News: ड्यूटी में तैनात CRPF के जवान ने की गोली मारकर खुदकुशी, अब तक 177 ने दी जान… मचा हड़कंप

Sukma News: सुकमा जिले के मिनपा कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान शशि भूषण कुमार ने शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

less than 1 minute read
Aug 24, 2025
आत्महत्या (File Photo)

Sukma News: सुकमा जिले के मिनपा कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान शशि भूषण कुमार ने शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी का एक कंपनी मिनपा में तैनात है। सुबह जवान अपने कैँप में थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद जवान शशि भूषण के कमरे की ओर भागे। यहां पर शशि भूषण खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास ही उसकी सर्विस रायफल भी थी। आरंभिक पड़ताल में ही पता चल गया कि उसने आत्महत्या कर ली है।

हालांकि खुदकुशी की वजह नहीं पता चल सका है। इसकी जानकारी जवानों ने पुलिस व अधिकारियों को दी। शशि भूषण कुमार, गया जिला बिहार का निवासी है। मृतक जवान करीब पांच- छह दिन पूर्व अवकाश से कैंप लौटा था । उक्त घटना की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की।

ये भी पढ़ें

Commits suicide: डिप्रेशन में युवती ने लगाई फांसी, बड़ी बहन से कहा था- मैं बुआ के घर जा रही हूं, फिर…

अब तक 177 जवानों ने की आत्महत्या

हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में, राज्य सरकार ने बताया था कि राज्य में पिछले साढ़े छह वर्षों (2019 से 15 जून, 2025 तक) में 177 सुरक्षाकर्मियों ने पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत और बीमारियों सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है।

नक्सल प्रभावित इलाके में थी ड्यूटी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस जवान ने आत्महत्या की थी। उसकी भी ड्यूटी नक्सल प्रभावित इलाके में थी। जवान के आत्महत्या का कारण पारिवारिक हो सकता है।

ये भी पढ़ें

ASI Suicide: पुलिस थाने के बैरक में ASI ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव… मचा हड़कंप

Updated on:
24 Aug 2025 10:53 am
Published on:
24 Aug 2025 10:52 am
Also Read
View All

अगली खबर