
सुकमा : इस वक्त सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बाथरूम की दीवार गिरने से सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे में जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि जख्मी जवान डीआईजी रेंज ऑफिस सुकमा में आइएनटी ब्रांच में पदस्थ था।
दौरान बाथरूम की दीवार अचानक भरभरा कर उसके उपर ही गिर गई
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा से घटना की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी हे कि, जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात करीब पौने 12 बजे हेड कांस्टेबल चिकू राम जार्ज लघु शंका के लिए बाथरूम गया था। इसी दौरान बाथरूम की दीवार अचानक भरभरा कर उसके उपर ही गिर गई। इस हादसे में चिकू राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बाथरूम की दीवार गिरने के पीछे बारिश एक वजह
घायल अवस्था में जवान को देर रात 2 बजे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार की सुबह 11.16 बजे हेलीकॉप्टर से जवान को रायपुर रेफर किया गया है। जख्मी जवान के दोनों पैरों में फ्रेक्चर होने कर बात डॉक्टर कह रहे हैं। वहीं बाथरूम की दीवार गिरने के पीछे बारिश एक वजह मानी जा रही है।
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा में डंकिनी नदी पर बने रेलवे पुल में कटकर 4 महिलाओं की मौत हो गई है। बताा जा रहा है कि कुल 6 महिलाओं में से 4 महिलाओं की मौत हो चुकी है। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है।
डंकिनी नदी पर बने रेलवे पुल में
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा शहर से करीब 2 किलोमीटर पहले आंवराभाटा के पास बने डंकिनी नदी पर बने रेलवेे पुल में लगभग 11.30 बजे 6 महिलाएं कुपेर गांव से कारली की ओर एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। तभी अचानक से ट्रेन आने से सभी छह की छह महिलाएं हड़बड़ा गई। पुल के ऊपर होने से सभी महिलाएं न इधर जा सकती थीं और न उधर जा सकती थी। अपने मौत कों तेजी से आता देख सभी महिलाओं के हाथ पैर ठंडे होने लगे। और अचानक मौत उनके नजदीक आई और छह मे से चार को अपने मौत की चपेट में ले लिया।