
मुठभेड़ में भारी पड़ें जांबाज जवान, 8 नक्सलियों को सुलाया मौत के नींद, हथियार भी बरामद
जगदलपुर/सुकमा. सुकमा जिले के अंतिम छोर व छग की सीमा से सटे तेलंगाना भद्रादी जिले के नेलामडग़ु इलाके में सुरक्षा बल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह तेलंगाना के टेकुलपाली इलाके में सुरक्षा बल अपनी गश्ती अभियान करने निकली हुई थी। इस दौरान जब सुरक्षा बल के जवान मामीड़ीगुड़ेम गांव के पास पहुंचे ही थे तभी नक्सलियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे बचाव करते सुरक्षा बल की टीम ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ में नक्सलियों को मुंह तोड़ जवाब दिया।
Read More : बस्तर के इन इलाकों में पैर पसारे बैठा विदेशी बीमारी, लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, पढ़ें खबर
इस जवाबी कार्रवाई में सीपी संगठन (माओवादी कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया न्यू डेमोक्रेटिक) के 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ थमने के बाद मौके पर सर्चिंग के दौरान दो एसएलआर, आधुनिक बंदुकों के साथ 12 बोर और 8 एमएम की गन भी बरामद किया है।
टीम ने मुठभेड़ में 8 माओवादियों को किया ढेर
इलाके में पुलिस व सीपी संगठन के बीच गुरूवार की सुबह मुठभेड़ हुई। करीब घंटे-दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी। डीआईजी सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ हुई है और 8 माओवादी भी मारे गए हैं। जिससे पुलिस जवानों का हौसला और भी बुलंद हो गया है। यह उनकी बड़ी सफलता मान रहे हैं।
सुरक्षा बलों की तत्परता से मिली कामयाबी
गौरतलब है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार ही जंग चल रहा है, लेकिन पुलिस भी अपना कदम पीछे नहीं हटा रही है और जंगलों में नक्सलियों का शिकार कर कामयाबी हासिल कर रहे हैं। नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार ही अंदरूनी क्षेत्रों में ऐसे वारदातों को अंजाम देने की फिराक में ऐसे नक्सली प्लान तैयार करते हैं। जिस पर पुलिस जवानों ने सतर्कता बरतते हुए मुठभेड़ में नक्सलियों को धुल चटा रहे हैं।
यह संगठन तेलंगाना तक ही सीमित
तेलंगाना जिले के भद्रादी इलाके में मारे गए सभी माओवादी पीडब्ल्यु जी संगठन से अलग होकर सीपी संगठन के लिए काम करते थे। इनका मुख्य काम छोटे-मोटे वारदातों के अलावा वसूली करना भी था। अलग होने के बाद यह संगठन केवल तेलंगाना तक ही सीमित रह गया था। यह भी बताया जा रहा है कि चंद्रपाल्लु रेड्डी जो सीपी संगठन का बड़ा लीडर हुआ करता था, जिसकी मौत के बाद से पीडब्ल्यु जी व सीपी संगठनों के बीच काफी तनातनी चल रही थी।