26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: बीएसपी के कन्वेयर बेल्ट में फंसकर घायल हुए श्रमिक की मौत

बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात करीब ३ बजे की रायपुर के निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 14 Dec 2017, 2:11 PM IST

patrika

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के आरएमपी-1 के कन्वेयर बेल्ट में २८ नवंबर 2017 की सुबह पानी छिड़काव व सफाई का काम करने के दौरान ठेका श्रमिक महादेव वर्मा (45 वर्ष) घायल हो गया था। बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात करीब ३ बजे की रायपुर के निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर यूनियन के नेता रायपुर रवाना हुए हैं। रायपुर में पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कन्वेयर बेल्ट में २८ नवंबर की सुबह पानी छिड़काव व सफाई का काम करने वाला ठेका श्रमिक महादेव फंस गया था। मेन मेडिकल पोस्ट से एंबुलेंस पहुंची, लेकिन एंबुलेंस में घायल श्रमिक को ऊपर से उतारने फोल्डर स्टेचर नहीं था।इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया, दमकल विभाग के तीन जवानों के साथ मिलकर सीढ़ी से घायल को फोल्डर स्टेचर से उतारे।

घायल महादेव को
नियम के तहत सेक्टर-9 स्थित मेन मेडिकल पोस्ट लेकर आए। जहां पट्टी करने के बाद जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, सेक्टर-9 रवाना किए।यहां घायल की स्थिति को देखते हुए गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में दाखिल किया गया है। बीएसपी सीईओ एम रवि ने खुद इस मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन से चर्चा की थी।

इस तरह हुई थी दुर्घटना
संयंत्र के आरएमपी-1 में ठेका श्रमिक कन्वेयर बेल्ट में बुरी तरह से फंस गया था। इस तरह की घटना पहले भी बीएसपी में हो चुकी है। कन्वेयर व ड्रम के बीच फंसने से यह घटना हो रही है। महादेव के सीधे पैर, बांए हाथ में चोट लगी थी।भीतरी चोट होने की वजह से खून हाथ व पैर से नहीं निकला था, लेकिन भीतरी चोट गंभीर थी।

आश्रित के परिवार को नहीं मिलेगी बीएसपी में नौकरी
सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के महासचिव अखिल मिश्र मौके पर पहुंचे थे।उन्होंने श्रमिक की मौत पर दुख जाहिर किया और कहा कि श्रमिक के परिवार को प्रबंधन से सहायता दिलाने की कोशिश की जाएगी।

सीटू के सचिव योगेश सोनी ने कहा कि श्रमिक को एचएससीएल व बीएसपी के नाम पर बांटना नहीं चाहिए, सभी के आश्रित को नौकरी दिया जाना चाहिए। श्रमिक ग्राम डुंडेरा का रहने वाला था। यह वही घटना है जिसकी वजह से रेलमिल की पार्टी को रद्द किया गया था।श्रमिक नेता निर्मल मिश्रा ने कहा है कि पीडि़त परिवार के एक सदस्य को बीएसपी में नौकरी दी जानी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग