26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों के लिए दुर्ग में आज बड़ा मौका, बंपर नौकरियां हाथों-हाथ, 900 पद और 25 कंपनियां

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग का रोजगार मेला शुरू हो गया है। आज करीब २५ कंपनियां सैकड़ों पदों पर नौकरियां देने पहुंची हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 14 Dec 2017, 12:41 PM IST

patrika

भिलाई. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग का रोजगार मेला शुरू हो गया है। आज करीब २५ कंपनियां सैकड़ों पदों पर नौकरियां देने पहुंची हुई हैं। यदि आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो जल्दी कीजिए। मेले में दसवीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक सभी के लिए अवसर दिए जा रहे हैं। मेला शाम 4.30 बजे तक जारी रहेगा। यहां पहुंचकर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है। आपको अपने समस्त दस्तावेजों के साथ यानि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। रोजगार मेले व यहां आई कंपनियों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो नेशनल कॅरियर सर्विस की वेबसाइट www.ncs.gov.in या रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज facebook.com/mccdurg पर जाना होगा।

जिले में पहली बार 900 पदों पर नौकरियां
रोजगार मेले में इस साल 900 से अधिक पदों पर नौकरियां दी जा रही हैं। अहमदाबाद की कंपनी कृष्णा पेरोल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड को 520 पदों के लिए योग्य युवा चाहिए। यह कंपनी इलेक्ट्रिकल, ओटोमोबाइल प्लांट, असिस्टेंट प्रोडक्शन मेंबर के लिए महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों को हायर करने पहुंची है। कंपनी ने अभ्यर्थियों के लिए आयु १८-३० वर्ष निर्धारित की है। सभी ब्रांच के लिए दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास होना जरूरी कहा गया है। योग्य उम्मीदवार को कंपनी ९२७१ से ११७७६ रुपए प्रति माह तक का वेतन देगी। चयन के बाद मुंबई, पुणे, दिल्ली, एनसीआर, गुजरात में पोस्टिंग की जा सकती है।

सेल्स एग्जीक्यूटिव को वेतन 11 से 13 हजार
महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड भी रोजगार मेले में आया हुआ है। यह कंपनी सेल्स व कलेक्शन एग्जीक्यूटिव को हायर करेगी। ३१ से ३० वर्ष की आयु होनी चाहिए। किसी भी विषय में ग्रेजुएट की योग्यता अनिवार्य है। सबसे अच्छी बात ये है कि पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में ही मिलेगी। वेतन भी ११ से १३ हजार रुपए तक है। इसी तरह महेंद्रा ट्रेवल्स बस ड्राइवर व कंडक्टर के पद लेकर आया है। ड्राइवर के ३० व कंडक्टर के २० पद हैं। वेतन १५ से २० हजार रुपए दिया जाएगा। पोस्टिंग रायपुर में होगी। और हां... इन पदों के लिए वैलेड बैज नंबर व लाइसेंस होना अनिवार्य है।

एलएंडटी फाइनैंस भी पहुंची नौकरी देने
रोजगार मेले में एलएंडटी फाइनैंस कंपनी भी नौकरी देने पहुंची हुई है। कंपनी योग्य युवाओं को एमएफआई ऑफिसर के पद पर नियुक्त करेगी। ५० पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनके लिए ग्रेजुएशन मांगा गया है। वेतन १२ हजार रुपए तक होगा। पोस्टिंग भी छत्तीसगढ़ में ही। इनके अलावा भोपाल की प्राइम वन वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी सौ पदों विद्यामितान पुरूष एवं महिलाओं को हायर करने पहुंची है। पोस्टग्रेजुएशन के साथ बीएड की योग्यता मांगी गई है। वेतन १४ हजार रुपए होगा, पोस्टिंग राजनांदगांव, कोरबा और कवर्धा में मिलेगी।