सुकमा

एरिया डोमिनेशन के दौरान धमाका… IED की चपेट में आकर महिला आरक्षक घायल, हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रायपुर

Breaking News: थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गई।

less than 1 minute read
Nov 27, 2025
IED की चपेट में आकर महिला आरक्षक घायल (photo-patrika)
IED की चपेट में आकर महिला आरक्षक घायल (photo-patrika)

IED Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे जिला पुलिस बल की यह महिला आरक्षक गोगुंडा पहाड़ी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर थी। इसी दौरान अचानक IED धमाका हो गया, जिसमें जवान के पैर में गंभीर चोटें आईं।

माओवादी गतिविधियों की आशंका

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में माओवादी मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसी कारण सुरक्षाबल लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे थे। प्राथमिक जांच में यह IED ब्लास्ट माओवादी गतिविधियों से जुड़ा माना जा रहा है।

इलाके में सर्चिंग तेज

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। बता दें कि घायल महिला आरक्षक का रायपुर में विशेष चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा।

Published on:
27 Nov 2025 04:09 pm